न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रानीपुर विधायक आदेश चौहान के मोबाइल पर साइबर अटैक की सूचना से मचा अलर्ट! उनके नाम से मैसेज आए तो रहें सावधान, पैसे भेजने से पहले जरूर करें पुष्टि BIG BREAKING:: 5 करोड़ की मांग और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे में सहारनपुर से महिला को किया गिरफ्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा! तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई, 35 चालान और 2 बसें सीज BIG BREAKING:: हरिद्वार में आंधी-तूफान का कहर! ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबीं दो गाड़ियां; टल गया बड़ा हादसा BIG BREAKING:: कुंभ मेले की तैयारियों में रातभर एक्शन मोड में डीएम मयूर दीक्षित, हरकी पैड़ी के घाटों और मंदिरों का सौंदर्यीकरण दीपावली से पहले पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनता और जनप्रतिनिधियों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
Home » सम्मान » Haridwar:”100 से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों की वीरगाथाएं डिजिटल पोर्टल पर पहुंचाने वाले शिक्षक सचिन कुमार सम्मानित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने किया सम्मान”

Haridwar:”100 से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों की वीरगाथाएं डिजिटल पोर्टल पर पहुंचाने वाले शिक्षक सचिन कुमार सम्मानित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने किया सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संचालित महत्वाकांक्षी ‘डिजिटल जिला रिपोजिटरी’ प्रोजेक्ट में हरिद्वार जनपद के भगवानपुर ब्लॉक के अंतर्गत रा०प्रा०वि० हलजौरा के शिक्षक सचिन कुमार ने पूरे देश में अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस राष्ट्रीय परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने अमर शहीद जगदीश वत्स जयंती समारोह शहीद जगदीश वत्स पार्क, जटवाड़ा पुल ज्वालापुर, हरिद्वार में

डॉ. ललित नारायण मिश्रा (पी.सी.एस.) ,मुख्य विकास अधिकारी, जिला हरिद्वार ने मोमंटो और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरिद्वार जिले के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

हाल ही में महाकवि कालिदास की 150 वी जयंती को राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के रूप में मनाने के लिए सीसी आर टी और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात श्री सचिन कुमार और उनके छात्रों के द्वारा

राजकीय इंटर कॉलेज कुंजा बहादरपुर में 15 जुलाई को तिरंगे की जिद नाटक का मंचन किया गया था जिसके डाइरेक्टर सचिन कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से ब्रॉडकास्ट किया गया जिसमे शहीद वत्स के जीवन इतिहास को नाटक के रूप में दिखाया गया।

शिक्षक सचिन कुमार ने पिछले वर्षों में केवल एक शासकीय दायित्व से ऊपर उठकर, एक समर्पित शोधकर्ता की तरह उत्तराखंड के दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े दुर्लभ दस्तावेजों, ताम्रपत्रों और उनकी वीरगाथाओं का प्रामाणिक संकलन किया। सचिन जी ने 100 से अधिक अमर सेनानियों के जीवन चरित्र और उनके अतुलनीय योगदान को भारत सरकार के आधिकारिक डिजिटल पोर्टल पर दर्ज कराया, जिससे यह ऐतिहासिक धरोहर हमेशा के लिए अमर हो गई है।

ALSO READ  धामी का बड़ा एलान: मेधावियों को सम्मान, रिकॉर्ड भर्तियां और नकल माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई – “एक-एक को चुनकर करेंगे गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 9 9 0
Users Today : 507
Users Yesterday : 682
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 9 9 0
Users Today : 507
Users Yesterday : 682