न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » आदेश » “कांवड़ मेला-2026: हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, ऑनलाइन पढ़ाई रहेगी जारी”

“कांवड़ मेला-2026: हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, ऑनलाइन पढ़ाई रहेगी जारी”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। जनपद हरिद्वार में श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान प्रतिदिन कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या तथा प्रमुख मार्गों पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनहित एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ यात्रियों के सुचारु एवं सुरक्षित आवागमन के लिए विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन एवं मार्ग बंद किए जाने की व्यवस्था लागू रहेगी। मेले की चरम अवधि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में होने वाली संभावित कठिनाइयों एवं सुरक्षा संबंधी पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, सभी उच्च शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक/तकनीकी शिक्षण संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 30 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक शैक्षणिक कार्य हेतु अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि अवकाश अवधि के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थान ऑनलाइन शिक्षण कार्य का संचालन सुनिश्चित करेंगे, जिससे शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से जारी रहें।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं सभी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कांवड़ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं विद्यार्थियों के हितों का प्रभावी ढंग से संरक्षण किया जा सके।

ALSO READ  रामकृष्ण मिशन अस्पताल पर उठा सवाल: गार्ड की जिद में परिजनों ने कंधों पर उठाया बेटी का शव, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 4 8
Users Today : 97
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 4 8
Users Today : 97
Users Yesterday : 849