न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लखनऊ में दादा मियां के 119वें उर्स की शानदार शुरुआत, देशभर से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब; सियासी हस्तियों ने भी पेश की अकीदत BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ हरिद्वार में युवाओं ने भरी हुंकार, ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान में विकसित भारत का लिया संकल्प BIG BREAKING:: ‘ज्ञान गंगा’ में सम्मानित हुए शिक्षक, चमकी मेधावी प्रतिभाएं—CM धामी बोले, गुरु बनाते हैं राष्ट्र का भविष्य, छात्रों के सपनों को मिली छात्रवृत्ति की उड़ान BIG BREAKING:: टीबी मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगा जनभागीदारी का दम, डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से निक्षय मित्र बनने की अपील BIG Breaking: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश—“हिमालय हमारी पहचान और अस्तित्व का आधार, संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी” BIG BREAKING : बहादराबाद में गूंजेगा जय श्रीराम! श्री रामलीला कमेटी का 128वां वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज
Home » संकल्प » BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ हरिद्वार में युवाओं ने भरी हुंकार, ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान में विकसित भारत का लिया संकल्प

BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ हरिद्वार में युवाओं ने भरी हुंकार, ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान में विकसित भारत का लिया संकल्प

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अमृता विश्व विद्यापीठम, हरिद्वार कैंपस में माता अमृतानंदमयी मठ की युवा शाखा अयुद्ध (AYUDH) के सहयोग से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सकारात्मक भूमिका को सशक्त बनाना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और एक स्वस्थ, जागरूक एवं नशा-मुक्त युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकती है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

ALSO READ  "राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष राज्यों में जगह बनाने को उत्तराखंड का संकल्प – शिक्षा मंत्री डॉ. रावत की पहल पर पीजीआई रैंकिंग सुधार हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित, बीईओ होंगे यू-डाइस के नोडल"

कार्यक्रम में हरिद्वार एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सब-इंस्पेक्टर एल.एस.बुटोला ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य,परिवार और करियर तीनों को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।माई भारत (MyBharat) के जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के उद्देश्यों, युवाओं की भागीदारी और जन-जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं अयुद्ध इंडिया के राष्ट्रीय समन्वयक ब्रह्म. मोक्षामृत चैतन्य ने छात्रों को नशे के खिलाफ जिम्मेदार युवा योद्धा बनने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।

ALSO READ  "मुख्यमंत्री धामी से मिले रुद्रप्रयाग के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि: पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने और राज्य विकास में जुटने का लिया संकल्प"

अमृता अस्पताल की नशा-मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी ने युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से मस्तिष्क, मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा नशा मुक्ति के उपाय भी बताए।इस अभियान में माता अमृतानंदमयी मठ के स्वयंसेवक आदित्य सिंह कटोच तथा अयुद्ध इंडिया के स्वयंसेवक नितिन शोडवानी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वस्थ, नशा-मुक्त और विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेने के साथ हुआ। युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा-मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 6 7 1
Users Today : 671
Users Yesterday : 614
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 6 7 1
Users Today : 671
Users Yesterday : 614