(शहजाद अली हरिद्वार)लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह उर्फ दादा मियां में 119वें सालाना उर्स की शुरुआत हो गई है। पांच दिवसीय उर्स 4 सितंबर से शुरू होकर 8 सितंबर तक चलेगा। उर्स को लेकर दरगाह परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देशभर से बड़ी संख्या में अकीदतमंद यहां पहुंचकर दादा मियां की दरगाह पर अपनी अकीदत पेश करेंगे।
उर्स के दौरान दरगाह शेखुल आलम रुदौली शरीफ के सज्जादानशीन जनाब नैयर मियां साहब किबला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा पूर्व विधायक एवं यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय ने शिरकत कर अपनी अकीदत का इजहार किया।
दरगाह के सज्जादानशीन सबाहत हसन शाह के मुताबिक, दादा मियां ने हमेशा कौमी एकता, भाईचारे और इंसानियत की सेवा का संदेश दिया। दरगाह पर पूरे साल लंगर चलता है, जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं। यही वजह है कि दादा मियां की दरगाह पर हर वर्ष देश के अलग-अलग हिस्सों से अकीदतमंद पहुंचते हैं।
उर्स में उत्तर प्रदेश के अलावा कोलकाता, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों से जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है। पांच दिनों के दौरान कुरानख्वानी, मिलाद शरीफ, मुशायरा, ऑल इंडिया सेमिनार, महफिले समा, चादरपोशी और कव्वाली समेत कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी दरगाह पर सरकारी चादर पेश की जाएगी। उर्स के दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी दरगाह पहुंचेंगी।
इस मौके पर देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की जाएगी।








































Users Today : 671
Users Yesterday : 614






