न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » संकल्प » “एनएसएस शिविर बना राष्ट्रनिर्माण की प्रयोगशाला: युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और नशामुक्ति का संकल्प दिलाते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी”

“एनएसएस शिविर बना राष्ट्रनिर्माण की प्रयोगशाला: युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और नशामुक्ति का संकल्प दिलाते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 01 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कालिदास मार्ग स्थित सैनिक विश्राम गृह में डी.ए.वी. इंटर कॉलेज करनपुर द्वारा आयोजित एनएसएस शिविर के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह शिविर नशामुक्ति, जन-जागरूकता, मतदाता जागरूकता, स्वच्छता एवं युवा प्रेरणा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एनएसएस शिविर केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व को आत्मसात करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि एकता और अनुशासन केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शक सिद्धांत है और देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है। मंत्री गणेश जोशी ने नशामुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र को कमजोर करता है। उन्होंने एनएसएस विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अन्य युवाओं को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

मतदाता जागरूकता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव होता है। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य है। युवाओं को स्वयं सजग मतदाता बनकर दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। स्वच्छता पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थी आज के विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि कल के नेता, अधिकारी, सैनिक और समाज निर्माता हैं। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य ऊँचे रखने, अनुशासन को जीवन का आधार बनाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शिविर के सफल आयोजन की कामना की।

ALSO READ  “डिग्री नहीं, देश की दिशा का संकल्प है दीक्षांत”: कोर विश्वविद्यालय में राज्यपाल का युवाओं को बड़ा संदेश, बोले– नौकरी नहीं, बनो रोजगार सृजक और राष्ट्र निर्माता

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, अनिल वर्मा, उप निदेशक सैनिक कल्याण निधि बधानी, प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता सहोत्रा, प्रवक्ता सवीन सिंह, मोहन बहुगुणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811