न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर BIG BREAKING:: उत्तराखंड के पांच जिलों में कल मौसम का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी BIG BREAKING:: बीएचईएल की सराहनीय पहल: रोशनाबाद के 450 बच्चों को बांटी निःशुल्क पोषण सामग्री, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश BIG BREAKING:: चांद का इंतजार भी, जमानत का इंतजार भी! उर्मिला सनावर की कोर्ट में अगली तारीख 31 अक्टूबर, फिलहाल जेल से ही करना होगा इंतजार! BIG BREAKING:: हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का आगाज, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा में छिपा है मानव कल्याण और सामाजिक सद्भाव का संदेश
Home » सुनवाई » “जनता के द्वार पहुंची सरकार, फरियादियों की खुली सुनवाई – हजारों को मिला योजनाओं का लाभ, सैकड़ों शिकायतों का मौके पर निस्तारण”

“जनता के द्वार पहुंची सरकार, फरियादियों की खुली सुनवाई – हजारों को मिला योजनाओं का लाभ, सैकड़ों शिकायतों का मौके पर निस्तारण”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन/राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद की न्याय पंचायत के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज औरंगाबाद में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 1149 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 155 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 1590 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग ।आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 68 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 23 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन/राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का क्रम में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किए जा रहे हैं,जिसका द्वारा विभाग विभागों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी भी क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध कराई जा रही है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे। शिविर में रानीपुर विधायक आदेश चौहान,खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ALSO READ  हर सोमवार होगी जनसुनवाई, जिलाधिकारी मौके पर करेंगे समाधान

पात्र लोगों को दिया गया योजनाओं कालाभ

नारसन। राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में विकास खंड नारसन के न्याय पंचायत मोहम्मदपुर जट के बारात घर में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 66 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 404 लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 1480 लोगों ने प्रतिभाग किया। बहुउद्देशीय शिविर में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 29 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर)देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 75 समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनमें से 29 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, चकरोड़ एवं साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को भरपूर लाभ हो रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ मधु सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड़,चेयरमैन सुशील राठी,जिला पंचायत सदस्य आजाद,खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी,क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

उप जिला अधिकारी ने सुनी समस्याएं

लक्सर। उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में विकास खंड लक्सर के न्याय पंचायत आकोढ़ा कला के पंचायत घर बसेड़ी खादर में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 455 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 341 लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 1125 लोगों ने प्रतिभाग किया। बहुउद्देशीय शिविर में कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 37 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों में आयोजित जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में उनके द्वार और ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है,जिसका लाभ आम जन मानस को उपलब्ध हो रहा है,इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।शिविर में उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता,पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत अम्बरीष गर्ग,खंड विकास अधिकारी परवीन भट्ट,क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 5 5
Users Today : 46
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 5 5
Users Today : 46
Users Yesterday : 1019