न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे CM धामी, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर टेका मत्था, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती वर्ष पर हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, धनौरी में समरसता संकल्प यात्रा में करेंगे प्रतिभाग; प्रशासन अलर्ट! BIG BREAKING:: रुड़की की कमान अब IAS गौरी प्रभात के हाथों में, नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संभाला कार्यभार! BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस में फिर हलचल! ‘VIP’ राज खोलने की जांच के लिए गांधीनगर रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पॉलीग्राफ-नार्को टेस्ट की तैयारी BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती पर धानौरी में सीएम धामी की सभा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा BIG BREAKING:: “शिक्षक खुद बनें नैतिकता की मिसाल, विद्यार्थियों को संस्कार और अनुशासन की राह दिखाएं” — गणेश जोशी
Home » बरामद » BIG BREAKING:: हरिद्वार में 40 लाख के ड्रोन का रहस्य खत्म! 36 घंटे बाद मनसा देवी की पहाड़ियों में टूटी-फूटी हालत में मिला कुंभ मेले की मैपिंग करने वाला ड्रोन

BIG BREAKING:: हरिद्वार में 40 लाख के ड्रोन का रहस्य खत्म! 36 घंटे बाद मनसा देवी की पहाड़ियों में टूटी-फूटी हालत में मिला कुंभ मेले की मैपिंग करने वाला ड्रोन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत मैपिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा करीब 40 लाख रुपये कीमत का ड्रोन कैमरा आखिरकार 36 घंटे की तलाश के बाद मनसा देवी की पहाड़ियों में मिल गया। आईआईटी रुड़की से हरिद्वार लाए गए इस ड्रोन के अचानक लापता होने से अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई थी। काफी खोजबीन के बावजूद ड्रोन का पता नहीं चलने पर शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

जानकारी के अनुसार, कुंभ मेले की तैयारियों के लिए मैपिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान ड्रोन ने उड़ान भरी, लेकिन कुछ समय बाद वह अचानक लापता हो गया। ड्रोन की आखिरी लोकेशन उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में मिली थी। इसके बाद कर्मचारियों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन शुरुआती प्रयास सफल नहीं हो सके।

करीब 36 घंटे तक ड्रोन का पता नहीं चलने पर उसकी खोज के लिए दूसरे ड्रोन की मदद ली गई। जीपीएस तकनीक के माध्यम से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद मनसा देवी मंदिर की पहाड़ियों के जंगल में झाड़ियों के बीच ड्रोन पड़ा मिला। हालांकि, बरामदगी के दौरान ड्रोन टूटी-फूटी हालत में पाया गया।

करीब 40 लाख रुपये कीमत के इस ड्रोन के लापता होने से लेकर बरामद होने तक का मामला चर्चा का विषय बना रहा। ड्रोन मिलने से उसकी तलाश में जुटे कर्मचारियों और पुलिस ने राहत की सांस ली। अब ड्रोन को हुए नुकसान और उसकी तकनीकी स्थिति का आकलन किया जाना महत्वपूर्ण होगा, ताकि कुंभ मेले की तैयारियों में मैपिंग कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।

ALSO READ  "चार दिनों तक चलती रही तलाश, लेकिन नहीं बच सकी जान: किश्ती नहर में बहकर लापता हुए सचिन कुमार का शव बरामद, SDRF के सर्च ऑपरेशन के बाद सामने आया दर्दनाक सच"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 2 7 6
Users Today : 383
Users Yesterday : 660
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 2 7 6
Users Today : 383
Users Yesterday : 660