(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने नारायण शिला मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और अपने पितरों के निमित्त तर्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पितृ अमावस्या के अवसर पर हर वर्ष हरिद्वार आते हैं। इस बार भी उन्हें धर्मनगरी में आकर पितृ तर्पण और पूजा-अर्चना करने का अवसर प्राप्त हुआ।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। विपक्षी दलों की गतिविधियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली में जुटे लोगों से कहीं अधिक संख्या में लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हैं। उन्होंने असम में उपचुनाव में मिली जीत का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने बड़ी बहुमत से जीत हासिल की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनावी संदर्भ में भी अपनी बात रखी।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं, वे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि देश में 140 करोड़ की आबादी है और विपक्ष की गतिविधियों को इसी व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, जब विपक्ष के पास कोई विकल्प नहीं होता और जनता के बीच सम्मान कम हो जाता है, तब इस तरह की राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलती हैं।
एक राजनीतिक दल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, उनके बारे में चर्चा करने के बजाय उन लोगों की बात होनी चाहिए, जो खुद को युवा और युवा शक्ति बताते हैं।
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विपक्षी नेताओं की मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति से कोई भी मुलाकात कर सकता है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में हजारों लोग जाते हैं और राष्ट्रपति भी अनेक लोगों से मुलाकात करती हैं।
हरिद्वार में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री के इन राजनीतिक बयानों ने भी चर्चा बटोरी। पितृ अमावस्या पर नारायण शिला मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ उनका हरिद्वार दौरा धार्मिक और राजनीतिक, दोनों दृष्टियों से सुर्खियों में रहा।








































Users Today : 379
Users Yesterday : 632






