न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » बरामद » “चार दिनों तक चलती रही तलाश, लेकिन नहीं बच सकी जान: किश्ती नहर में बहकर लापता हुए सचिन कुमार का शव बरामद, SDRF के सर्च ऑपरेशन के बाद सामने आया दर्दनाक सच”

“चार दिनों तक चलती रही तलाश, लेकिन नहीं बच सकी जान: किश्ती नहर में बहकर लापता हुए सचिन कुमार का शव बरामद, SDRF के सर्च ऑपरेशन के बाद सामने आया दर्दनाक सच”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। बहादराबाद क्षेत्र की किश्ती नहर में पिछले कई दिनों से चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ (SDRF) को बड़ी सफलता मिली है।

मंगलवार को पुराने पथरी पावर हाउस के समीप नहर से एक युवक का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान सचिन कुमार (23 वर्ष) निवासी रावली महदूद, हरिद्वार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सचिन कुमार 02 जून 2026 को नहर में नहाने के दौरान अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए थे।घटना की सूचना मिलने के बाद से ही एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी।

कई दिनों तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद मंगलवार को किश्ती नहर क्षेत्र में पुराने पथरी पावर हाउस के पास नहर में एक शव दिखाई दिया।सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नहर से बाहर निकाला। बाद में परिजनों द्वारा शव की पहचान सचिन कुमार के रूप में की गई।

एसडीआरएफ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस की तकनीकी महारत से मिली बड़ी सफलता – ₹40 लाख से अधिक के 300 मोबाइल बरामद, बिहार-महाराष्ट्र तक फैली खोज ने लौटाई लोगों की मुस्कान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 0 7
Users Today : 805
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 5 0 7
Users Today : 805
Users Yesterday : 702