
BIG BREAKING:: हरिद्वार में 40 लाख के ड्रोन का रहस्य खत्म! 36 घंटे बाद मनसा देवी की पहाड़ियों में टूटी-फूटी हालत में मिला कुंभ मेले की मैपिंग करने वाला ड्रोन
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत मैपिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा करीब 40 लाख रुपये कीमत का ड्रोन कैमरा आखिरकार 36 घंटे की तलाश के बाद मनसा देवी की पहाड़ियों में मिल गया। आईआईटी रुड़की से हरिद्वार लाए गए इस ड्रोन के अचानक लापता होने से अधिकारियों और कर्मचारियों














