न्यूज़ फ्लैश
🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे” BIG BREAKING:: संस्कृत की नई उड़ान! AI, रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जुड़ेगी देववाणी, 32 मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मान BIG BREAKING:: पुश्तैनी जमीन बनी रिश्तों की दुश्मन! बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
Home » संदेश » BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की दिशा में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने प्रदेशभर में बड़ी जनजागरूकता पहल की। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदेश के राजकीय विद्यालयों के करीब 1.50 लाख छात्र-छात्राएं एक साथ ऑनलाइन जुड़े। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे बचाव और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जागरूक किया गया।पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ के निर्देशों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में CO ANTF परवेज अली और SI कमाल हसन ने छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और शैक्षिक नुकसान की जानकारी दी।

ALSO READ  Big breaking"हरिद्वार में संतों की हुंकार: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ से बदलेगी देश की चुनावी तस्वीर, शिवराज-धामी ने दिया राष्ट्रहित का बड़ा संदेश"

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि गलत संगति और नशे की शुरुआत भविष्य को प्रभावित कर सकती है। इसके साथ ही परिवार, शिक्षकों और सकारात्मक संगति की भूमिका पर भी जोर दिया गया। युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग पढ़ाई, खेल और अन्य रचनात्मक कार्यों में करने के लिए प्रेरित किया गया।छात्रों के सवालों का दिया तथ्यात्मक जवाब

ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशे और उससे बचाव से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सरल और तथ्यात्मक तरीके से समाधान किया। साथ ही उन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी या अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी की सूचना पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

ALSO READ  “संतों के सम्मान में मौन का संदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में विधायक ममता राकेश का दो घंटे का उपवास, भाजपा पर तीखा प्रहार”

STF की ओर से अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की गई कि वे बच्चों को नशे से दूर रखने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। युवाओं से नशे से दूर रहने और किसी भी लालच में आकर नशा तस्करी जैसे अपराध में शामिल नहीं होने की अपील की गई।

STF का संदेश साफ है— “नशे को कहें ना, स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 2 5 4
Users Today : 71
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 2 5 4
Users Today : 71
Users Yesterday : 1573