न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: वाहन लूट का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, ठिकाने बदलकर भी नहीं बच सका आदित्य; तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद BIG BREAKING:: रोमांचक सेमीफाइनल में गूंजा मैदान! नैनीताल-पौड़ी का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-19 के फाइनल में बनाई जगह BIG BREAKING:: संस्कृत को मिलेगा आधुनिक अंदाज, पर्यटन से जुड़ेगा ‘संस्कृत ग्राम’ मॉडल; मुख्य सचिव ने प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल टूल्स और समर कैंप पर दिया जोर BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड में बड़ा एक्शन प्लान! पंतनगर में जुटेंगे पुलिस, सुरक्षा बल और विशेषज्ञ, बनेगी सख्त रणनीति BIG BREAKING:: सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क पर कसा शिकंजा अनधिकृत डंपिंग साइटों पर होगी कार्रवाई, कचरा फेंकने वालों के चालान के निर्देश BIG BREAKING:: गन्ना पेराई सत्र से पहले गरमाया मुद्दा, मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले सुशील राठी; किसानों की समस्याओं और तैयारियों पर हुई अहम चर्चा
Home » संदेश » BIG BREAKING:: सीएम धामी का बड़ा संदेश: सशक्त पंचायतों से बदलेगा गांवों का भविष्य, 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को मिला विकास का मंत्र

BIG BREAKING:: सीएम धामी का बड़ा संदेश: सशक्त पंचायतों से बदलेगा गांवों का भविष्य, 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को मिला विकास का मंत्र

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास हेतु आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि सशक्त पंचायतें विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव हैं। प्रदेश के सभी विकासखंडों में एक साथ 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण से जोड़ना ग्राम स्तर पर विकास को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी तथा सरकार और जनता के बीच सेतु हैं। वे स्थानीय समस्याओं को बेहतर समझते हैं और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ की भावना से काम करने और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सड़क, बिजली, पंचायत भवन, विद्यालय सहित विकास की तमाम योजनाएं पंचायतों के माध्यम से लोगों तक पहुंचती हैं। पंचायतों में जनप्रतिनिधित्व और सक्रियता बढ़ने से गांवों में बड़ा बदलाव आएगा।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, आदेश सैनी, ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद आशा नेगी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, विभिन्न ग्राम पंचायत से आये हुए ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  “कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने में जुटी भाजपा—प्रशिक्षण महाभियान 2026 से संगठन को नई धार, विकास तिवारी का बड़ा संदेश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 2 7 3 9
Users Today : 91
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 2 7 3 9
Users Today : 91
Users Yesterday : 836