न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के विभाग बदले! BIG BREAKING:: हरिद्वार की सफाई और विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड में नगर आयुक्त नंदन कुमार, रोड़ीबेलवाला से गंगा घाटों तक किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: कुम्भ-2027 को लेकर पुलिस का मेगा सुरक्षा प्लान तैयार, आतंकवाद से साइबर खतरे तक हर चुनौती पर रहेगी पैनी नजर! BIG BREAKING:: बच्चों के हक की गूंज से गूंजा बहादराबाद! ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ के संदेश के साथ 160 बच्चों ने भरी जागरूकता की हुंकार BIG BREAKING:: दर्दनाक हादसे के पीड़ितों को CM धामी का बड़ा सहारा! मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद का ऐलान BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस की आंच से फिर सुलगी उत्तराखंड की सियासत! हरिद्वार में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, विनोद आर्य की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरीं ज्योति रौतेला
Home » संदेश » BIG BREAKING:: हरिद्वार में दिल की सेहत के लिए सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, मेट्रो अस्पताल की वॉकथॉन ने दिया ‘फिट हार्ट’ का जोरदार संदेश

BIG BREAKING:: हरिद्वार में दिल की सेहत के लिए सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, मेट्रो अस्पताल की वॉकथॉन ने दिया ‘फिट हार्ट’ का जोरदार संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हरिद्वार में मेट्रो अस्पताल की ओर से विशेष वॉकथॉन का आयोजन किया गया। करीब ढाई किलोमीटर लंबी इस वॉकथॉन में अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉकथॉन मेट्रो अस्पताल से शुरू होकर आईटीसी कंपनी चौराहे तक पहुंची।वॉकथॉन के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और हृदय रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पैदल चलने और शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में लोग शारीरिक गतिविधियों से लगातार दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में नियमित रूप से पैदल चलना और व्यायाम करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ खान-पान के साथ नियमित एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करने से हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।उन्होंने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को अपनी जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना चाहिए। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के साथ ही खान-पान, नींद और शारीरिक गतिविधियों को लेकर भी सजग रहने की जरूरत है।वहीं, मेट्रो अस्पताल के यूनिट इंचार्ज आशीष भटनागर ने कहा कि वॉकथॉन का उद्देश्य केवल लोगों को एक साथ पैदल चलाना नहीं, बल्कि उनके बीच हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पैदा करना भी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हृदय रोगों से बचाव के लिए जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है। बीमारी होने के बाद इलाज कराने से बेहतर है कि लोग पहले से ही अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।

उन्होंने कहा कि नियमित पैदल चलना, व्यायाम, संतुलित खान-पान और तनाव को नियंत्रित रखना स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। लोगों को छोटी-छोटी अच्छी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

वॉकथॉन के दौरान प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हृदय को स्वस्थ रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम ने लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हृदय की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 0 1 7
Users Today : 201
Users Yesterday : 941
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 3 0 1 7
Users Today : 201
Users Yesterday : 941