(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट शामिल है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी होने के साथ होगी। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान कराया जाएगा।
आयोग ने मतदान और मतगणना के लिए 16 अक्टूबर 2026 की तारीख निर्धारित की है। इसी दिन संबंधित राज्यों में राज्यसभा सीटों के लिए मतदान के बाद मतगणना भी कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश में एक साथ 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने के चलते राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड की एक सीट का चुनाव भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल में रिक्त हुई राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।








































Users Today : 647
Users Yesterday : 1368






