(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 26 भेल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक श्री कृष्णा गार्डन कॉलोनी स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे वरिष्ठ नेताओं, युवा साथियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता मनोज धनगर ने की।
बैठक में आगामी मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
मनोज धनगर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भूमिका किसी भी संगठनात्मक कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी साथियों से अनुशासन बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य केवल कार्यक्रम की तैयारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर संगठनात्मक एकजुटता को और मजबूत करना भी है।
उन्होंने कहा कि 26 भेल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में आगामी कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। सभी साथी पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने वरिष्ठ साथियों, युवा कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का बैठक में पहुंचकर महत्वपूर्ण सुझाव देने तथा सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रम को लेकर अपने विचार और सुझाव भी रखे। जिम्मेदारियों के विभाजन तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर आपसी समन्वय पर जोर दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन की मजबूती, संवाद और जनहित के मुद्दों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।








































Users Today : 620
Users Yesterday : 1097






