न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक!
Home » मुलाकात » BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग

BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरानंद जी महाराज से भेंट की। इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य जी का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

ALSO READ  “उत्तराखंड की शेरनी स्नेह राणा ने सीएम धामी से की मुलाकात — महिला विश्व कप जीत पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा– बेटियों की नई प्रेरणा बनीं स्नेह राणा!”

पूर्व मुख्यमंत्री ने संतों के साथ आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और कहा कि संतों का सान्निध्य सदैव मनुष्य को आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच और उचित मार्गदर्शन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करना अपने आप में सौभाग्य की बात है।भेंट के दौरान आश्रम का आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण रहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य जी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर आश्रम से जुड़े संत एवं श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 1 6
Users Today : 290
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 7 1 6
Users Today : 290
Users Yesterday : 844