न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र BIG BREAKING: देहरादून में EVM-VVPAT की सुरक्षा पर डीएम आशीष चौहान की पैनी नजर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग वेयरहाउस का किया निरीक्षण BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले; SSP ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश
Home » निरीक्षण » BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा

BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 05 सितंबर 2026। कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार नगर निगम ने विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता पर निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार श्री नंदन कुमार ने UIIDB योजना के अंतर्गत कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने क्षेत्र में विकसित किए जा रहे वेंडिंग जोन, निर्माणाधीन शौचालय, ड्रेनेज सिस्टम समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परियोजना प्रबंधक श्री आशीष भट्ट को वेंडिंग जोन को व्यवस्थित एवं सुव्यवस्थित तरीके से विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय व्यापारियों के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

ALSO READ  “अल्मोड़ा को मिलेगा आधुनिक खेल स्टेडियम का तोहफा! डीएम अंशुल सिंह ने डीनापानी खेल मैदान के विस्तारीकरण व विकास को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण, युवाओं के लिए खुलेंगे नए खेल अवसर”

नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन शौचालयों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूरा कराने तथा ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावी और सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ 2027 के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है, ऐसे में क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना बेहद जरूरी है।उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।

ALSO READ  आपदा ग्रस्त गांवों में पहुंचे त्रिवेन्द्र सिंह रावत: बोले– दुख की इस घड़ी में सरकार आपका सहारा है, राहत-राह सरकार से सीधे दरवाजे तक पहुँचेगी

निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक श्री आशीष भट्ट, सहायक अभियंता श्री सुशील रामोला, UIIDB कार्यालय से श्री आनंद तथा नगर निगम की टी.एस. सुश्री निशात अंसारी और श्री शिव सिंह चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 9 6 5
Users Today : 421
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 9 6 5
Users Today : 421
Users Yesterday : 1097