न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ से पहले सप्तऋषि में विकास का शंखनाद! सड़क, पार्किंग और जलनिकासी पर अपर मेलाधिकारी की पैनी नजर BIG BREAKING:: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! तीन CO के तबादले, दो को अनुकंपा तो एक की तैनाती जनहित में BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर एक्शन में मेलाधिकारी सोनिका, रोड़ी-बेलवाला से धनुष पुल तक लिया जायजा BIG BREAKING:: बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक धमाका! राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त, उत्तराखंड की कमान राम माधव को BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुरुकुल की नई गूंज! पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का धमाकेदार आगाज, धामी बोले—ज्ञान के साथ संस्कार से बनेगा नई पीढ़ी का भविष्य BIG BREAKING:: अत्याचार पीड़ितों को अब नहीं करना होगा इंतजार! CM धामी का बड़ा निर्देश—समय पर न्याय, सुरक्षा, सम्मान और राहत सुनिश्चित करने पर जोर
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर ‘टेक्निकल पहरा’: भगत सिंह चौक से ऋषिकुल तक फुटपाथ-घाटों का निरीक्षण, गुणवत्ता और एलाइनमेंट पर सख्त निर्देश

BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर ‘टेक्निकल पहरा’: भगत सिंह चौक से ऋषिकुल तक फुटपाथ-घाटों का निरीक्षण, गुणवत्ता और एलाइनमेंट पर सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के तहत मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र एवं टेक्निकल निरीक्षण टीम ने भगत सिंह चौक, ऋषिकुल चौराहे के आसपास निर्माणाधीन फुटपाथ तथा साक्षी सतनाम घाट और अमरापुर घाट क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का तकनीकी निरीक्षण किया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कुंभ मेले के लिए विभिन्न स्थायी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के लिए टेक्निकल सेल के साथ थर्ड पार्टी निरीक्षण टीम भी लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण का उद्देश्य निर्माण कार्यों में किसी भी कमी को समय रहते दूर करना है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

ALSO READ  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्ती : कुंभ से पहले हरिद्वार में जलभराव मुक्ति, तालाब निर्माण, कचरा प्रबंधन व पेयजल डीपीआर पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

निरीक्षण के दौरान उत्तराखंड शासन से नामित विशेष समन्वयक अधिकारी, कुंभ मेला गंगा प्रसाद पंत ने भगत सिंह चौक एवं ऋषिकुल चौराहे के पास निर्माणाधीन फुटपाथ से संबंधित कार्य विवरण का बोर्ड तत्काल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यदायी संस्था को फुटपाथ का एलाइनमेंट निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।  मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में कुंभ मेले से संबंधित अन्य निर्माण कार्यों का भी नियमित तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है। गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो, इसके लिए निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी की जाएगी। 

ALSO READ  Big breaking:जनसमस्याओं पर CM धामी का बड़ा एक्शन, मुख्य सेवक सदन में सुनी जनता की फरियाद—अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

इस दौरान उप मेला अधिकारी आकाश जोशी, अधीक्षण अभियंता/ कुंभ मेला नोडल अधिकारी, निर्माण कार्य अरविंद भट्ट, कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित तृतीय पक्ष संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 7 2 4 1
Users Today : 89
Users Yesterday : 774
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 7 2 4 1
Users Today : 89
Users Yesterday : 774