न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, निर्माणाधीन पुलों पर अधिकारियों की पैनी नजर—गुणवत्ता से समझौता नहीं! BIG BREAKING: नदियों में कूड़ा फेंका तो सीधे FIR! डीएम आशीष चौहान ने कसा शिकंजा, अनधिकृत डंपिंग साइट पर भी होगी सख्त कार्रवाई BIG BREAKING: देहरादून में आवारा पशुओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, अब हर श्वान-गोवंश का बनेगा पूरा रिकॉर्ड! BIG BREAKING: हरिद्वार में विकास की नई तस्वीर तैयार! ‘विकसित भारत-जी राम जी’ से जुड़ेंगी योजनाएं, CDO ने दिए बड़े निर्देश BIG BREAKING: 40वीं वाहिनी PAC में जन्माष्टमी का धमाल, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा मंच, विक्की चौहान के गीतों पर झूम उठा हरिद्वार BIG BREAKING: गुरु सम्मान से सजा राजकमल कॉलेज, डॉ. राघवेंद्र चौहान बोले—शिक्षक ही गढ़ते हैं विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य
Home » महोत्सव » BIG BREAKING: 40वीं वाहिनी PAC में जन्माष्टमी का धमाल, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा मंच, विक्की चौहान के गीतों पर झूम उठा हरिद्वार

BIG BREAKING: 40वीं वाहिनी PAC में जन्माष्टमी का धमाल, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा मंच, विक्की चौहान के गीतों पर झूम उठा हरिद्वार

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। जन्माष्टमी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध हिमाचली गायक श्री विक्की चौहान एवं उनकी टीम की शानदार संगीतमय प्रस्तुति रही। विक्की चौहान की धमाकेदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर संगीत और उमंग से सराबोर नजर आया। उपस्थित दर्शकों ने भी संगीत का जमकर आनंद लिया और उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।महोत्सव के दौरान धार्मिक भक्ति के साथ-साथ सांस्कृतिक विविधता और पारिवारिक सहभागिता का भी शानदार संगम देखने को मिला। वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से लेकर संगीतमय कार्यक्रम तक हर चरण ने आयोजन को यादगार बना दिया।

ALSO READ  “संस्कृत महोत्सव में प्रतिभाओं का महाविस्फोट: स्वामी यतीश्वरानंद (पूर्व कैबिनेट मंत्री) की उपस्थिति में नारसन गूँजा संस्कृत-गौरव, डॉ. कल्पना ने भाषा को बताया विश्व की सरल, मधुर और प्राचीनतम धरोहर”

आयोजन के दौरान पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा, संगीत और उल्लास से सराबोर रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। आयोजन में शामिल लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपसेनानायक श्रीमती मनीषा जोशी, उपसेनानायक श्री जोधराम जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनूषा बडोला (एटीसी), शिविरपाल श्री आदेश कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ  "शताब्दी महोत्सव में हरिद्वार बना ऋषि चेतना का तीर्थ अजय भट्ट बोले—गुरुदेव का बीज बना विराट वटवृक्ष, आनंद वर्धन ने बताया आध्यात्मिकता को जीवन संतुलन की कुंजी"

इसके अलावा नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, सभासद डॉ. राजकुमार यादव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पुलिस परिवारों को एक साथ जोड़ने और बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जन्माष्टमी महोत्सव ने 40वीं वाहिनी पीएसी परिसर में श्रद्धा और उल्लास की यादगार छाप छोड़ी। जय श्रीकृष्ण! राधे-राधे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 1 1 5
Users Today : 668
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 1 1 5
Users Today : 668
Users Yesterday : 930