न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » महोत्सव » “संस्कृत महोत्सव में प्रतिभाओं का महाविस्फोट: स्वामी यतीश्वरानंद (पूर्व कैबिनेट मंत्री) की उपस्थिति में नारसन गूँजा संस्कृत-गौरव, डॉ. कल्पना ने भाषा को बताया विश्व की सरल, मधुर और प्राचीनतम धरोहर”

“संस्कृत महोत्सव में प्रतिभाओं का महाविस्फोट: स्वामी यतीश्वरानंद (पूर्व कैबिनेट मंत्री) की उपस्थिति में नारसन गूँजा संस्कृत-गौरव, डॉ. कल्पना ने भाषा को बताया विश्व की सरल, मधुर और प्राचीनतम धरोहर”

(शहजाद अली हरिद्वार)नारसन । उत्तराखंड-संस्कृत-अकादमी उत्तराखंड द्वारा आयोजित संस्कृत महोत्सव के अंतर्गत खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता नारसन विकास खंड में राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज में पारदर्शी रूप से आयोजित की गई|

कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम अध्यक्ष अरविंद राठी जिला पंचायत सदस्य, मुख्य अतिथि स्वामी यतीश्वरानंद महाराज (पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि अशोक चौधरी पूर्व अध्यक्ष गन्ना-विकास-परिषद लिब्बरहेड़ी तथा किसलय सैनी राष्ट्रीय कवि, साहित्यकार, राजकीय शिक्षक) एवं खंड शिक्षा अधिकारी नारसन मिराज अहमद आदि ने किया। जिसमें अनुमानित 8 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया | खंड संयोजिका डॉ० कल्पना वत्स: ने कहा संस्कृत भाषा विश्व की प्राचीन एवं वैज्ञानिक भाषा जो कि सरल एवं मधुर भाषा हैं एवं उन्होंने कहा इस क्रम में संस्कृत छात्र प्रतियोगिता 2025 पूर्णतः पारदर्शी नियमावली अनुरूप प्रतिपादित गई | कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि प्रोफेसर एवं डीन डॉ०सत्यदेव निगमलंकार जी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्याल एवं डॉ०विवेक आर्य जी प्राचार्य दयानंद संस्कृत महाविद्यालय लक्सर ने सायं कार्यक्रम का समापन किया | निर्णायकों के रूप में डॉ०प्राविनन्द्र कुमार , मोनिका शर्मा , डॉ०रीता शर्मा, डॉ०रामेश्वर प्रसाद आचार्य विष्णु दत्त गौड़, डॉ०सुनीता कश्यप ने पारदर्शी रूप से सत्यनुरूप निर्णायक के भूमिका निभाई | कार्यक्रम में सह खंड संयोजक राहुल जखमोला,विजय लक्ष्मी चौहान , वैशाली आनंद ,संदीप भारद्वाज, प्रशांत चौधरी, नंद राम नौटियाल,सुमन देवी,हिमानी चौहान, आरती रावत, प्रभात कुमार, सीमा सहरावत,परवेज आलम , नितिन चौधरी , राखी आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। आगामी जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता 21-22 को हरिद्वार में आयोजित की जाएगी प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय प्रतिभाग करेंगे।

कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक में प्रथम राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन व संस्कृत समूहगान में प्रथम श्री सत्य नारायण मंदिर इंटर कॉलेज मकदुमपुर,संस्कृत समूह नृत्यश्री सत्य नारायण मंदिर इंटर कॉलेज मकदुमपुर,संस्कृत वादविवाद में श्री सत्य नारायण मंदिर इंटर कॉलेज मकदुमपुर ,संस्कृत आशुभाषण में प्रथम चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा,श्लोकच्चारण में प्रथम श्री सत्य नारायण मंदिर इंटर कॉलेज मकदुमपुर वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत समूह गान में प्रथम चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज झबरेड़ा,संस्कृत समूह नृत्य राजकीय इंटर कॉलेज निजामपुर ,संस्कृत वाद विवाद में राजा महेंद्र प्रताप प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन ,संस्कृत आशु भाषण में राजकीय इंटर कॉलेज मंगलौर श्लोकच्चारण में राजकीय इंटर कॉलेज मंगलौर प्रथम रहे।

ALSO READ  "शताब्दी महोत्सव में हरिद्वार बना ऋषि चेतना का तीर्थ अजय भट्ट बोले—गुरुदेव का बीज बना विराट वटवृक्ष, आनंद वर्धन ने बताया आध्यात्मिकता को जीवन संतुलन की कुंजी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 5 4
Users Today : 699
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 5 4
Users Today : 699
Users Yesterday : 1179