
BIG BREAKING:: सेब महोत्सव 3.0 का शानदार आगाज, किसानों की तरक्की पर सरकार का फोकस मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एफपीओ को सस्टेनेबल बनाने, बेहतर बाजार, शीत भंडारण और जैविक प्रमाणन पर दिया जोर
(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को नाबार्ड के शाखा कार्यालय, देहरादून में नाबार्ड से वित्तपोषित किसान उत्पादक संगठनों द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) द्वारा उत्पादित सेब की विभिन्न प्रजातियों, कीवी, सब्जियों एवं अन्य कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन






















