न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले; SSP ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश BIG BREAKING: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, निर्माणाधीन पुलों पर अधिकारियों की पैनी नजर—गुणवत्ता से समझौता नहीं! BIG BREAKING: नदियों में कूड़ा फेंका तो सीधे FIR! डीएम आशीष चौहान ने कसा शिकंजा, अनधिकृत डंपिंग साइट पर भी होगी सख्त कार्रवाई BIG BREAKING: देहरादून में आवारा पशुओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, अब हर श्वान-गोवंश का बनेगा पूरा रिकॉर्ड! BIG BREAKING: हरिद्वार में विकास की नई तस्वीर तैयार! ‘विकसित भारत-जी राम जी’ से जुड़ेंगी योजनाएं, CDO ने दिए बड़े निर्देश BIG BREAKING: 40वीं वाहिनी PAC में जन्माष्टमी का धमाल, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा मंच, विक्की चौहान के गीतों पर झूम उठा हरिद्वार
Home » महोत्सव » “विज्ञान महोत्सव की पहली सीढ़ी पर 80 होनहारों ने दिखाया दम, स्क्रीनिंग टेस्ट में चमकी वैज्ञानिक प्रतिभा”

“विज्ञान महोत्सव की पहली सीढ़ी पर 80 होनहारों ने दिखाया दम, स्क्रीनिंग टेस्ट में चमकी वैज्ञानिक प्रतिभा”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीएचईएल रानीपुर, हरिद्वार में आगामी विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले विज्ञान प्रश्नमंच के लिए प्रथम स्क्रीनिंग टेस्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 80 भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता एवं विषय ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अन्थवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान केवल पाठ्यपुस्तकों का विषय नहीं, बल्कि जीवन को समझने और समस्याओं के समाधान खोजने की एक प्रभावी विधा है। उन्होंने कहा कि विज्ञान आधारित प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी चरणों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रतियोगिता प्रमुख श्रीमती प्रियंका एवं श्रीमती नेहा वर्मा, विज्ञान प्रमुख भानु प्रताप सिंह एवं देवेश पाराशर तथा विज्ञान विषय के आचार्य प्रवीण कुमार, श्रीमती करुणा, अमित ध्यानी, श्रीमती सोनिया, कैलाश एवं श्रीमती पूजा का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सहयोगी आचार्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि चयनित विद्यार्थी आगामी विज्ञान महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।

ALSO READ  “संस्कृत महोत्सव में प्रतिभाओं का महाविस्फोट: स्वामी यतीश्वरानंद (पूर्व कैबिनेट मंत्री) की उपस्थिति में नारसन गूँजा संस्कृत-गौरव, डॉ. कल्पना ने भाषा को बताया विश्व की सरल, मधुर और प्राचीनतम धरोहर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 5 1 1
Users Today : 1064
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 5 1 1
Users Today : 1064
Users Yesterday : 930