न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले; SSP ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश BIG BREAKING: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, निर्माणाधीन पुलों पर अधिकारियों की पैनी नजर—गुणवत्ता से समझौता नहीं! BIG BREAKING: नदियों में कूड़ा फेंका तो सीधे FIR! डीएम आशीष चौहान ने कसा शिकंजा, अनधिकृत डंपिंग साइट पर भी होगी सख्त कार्रवाई BIG BREAKING: देहरादून में आवारा पशुओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, अब हर श्वान-गोवंश का बनेगा पूरा रिकॉर्ड! BIG BREAKING: हरिद्वार में विकास की नई तस्वीर तैयार! ‘विकसित भारत-जी राम जी’ से जुड़ेंगी योजनाएं, CDO ने दिए बड़े निर्देश BIG BREAKING: 40वीं वाहिनी PAC में जन्माष्टमी का धमाल, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा मंच, विक्की चौहान के गीतों पर झूम उठा हरिद्वार
Home » सम्मानित » “Uttrakhand की बेटियों ने बॉक्सिंग में बढ़ाया प्रदेश का मान, सीएम धामी ने निकिता, काजल और आरती को किया सम्मानित”

“Uttrakhand की बेटियों ने बॉक्सिंग में बढ़ाया प्रदेश का मान, सीएम धामी ने निकिता, काजल और आरती को किया सम्मानित”

(शहजाद अली हरिद्वार) Dehradun। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली प्रदेश की महिला मुक्केबाजों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ की प्रतिभाशाली मुक्केबाज निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षक बृजेंद्र मल्ल और ललित कुँवर को भी सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंडोनेशिया के जकार्ता में 3 से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की निकिता चंद ने 60 किलोग्राम और काजल फर्स्वाण ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। पिथौरागढ़ के बड़ालू गांव निवासी निकिता इससे पहले 2021, 2022 और 2023 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

वहीं, मुनस्यारी के भदेली गांव की रहने वाली काजल फर्स्वाण वर्तमान में पटियाला स्थित राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग कैंप में प्रशिक्षण ले रही हैं। वह अंडर-19 ASBC एशियन चैंपियनशिप में रजत, अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य और 38वें नेशनल गेम्स-2025 में रजत पदक जीत चुकी हैं।

इसी तरह पिथौरागढ़ की आरती धारियाल ने रोमानिया में 12 से 16 जुलाई 2026 तक आयोजित गोल्ड बेल्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। गौड़ीहाट निवासी आरती 2024 और 2025 की एलीट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियों ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता में उनके प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

ALSO READ  एवरेस्ट विजेता रोहित भट्ट को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उत्तराखंड के प्रत्येक होनहार खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करने का अवसर मिल सके। इस दौरान विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी, जिला खेल अधिकारी शबाली गुरंग सहित अन्य अधिकारी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 3 9 6
Users Today : 949
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 3 9 6
Users Today : 949
Users Yesterday : 930