न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लखनऊ में दादा मियां के 119वें उर्स की शानदार शुरुआत, देशभर से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब; सियासी हस्तियों ने भी पेश की अकीदत BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ हरिद्वार में युवाओं ने भरी हुंकार, ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान में विकसित भारत का लिया संकल्प BIG BREAKING:: ‘ज्ञान गंगा’ में सम्मानित हुए शिक्षक, चमकी मेधावी प्रतिभाएं—CM धामी बोले, गुरु बनाते हैं राष्ट्र का भविष्य, छात्रों के सपनों को मिली छात्रवृत्ति की उड़ान BIG BREAKING:: टीबी मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगा जनभागीदारी का दम, डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से निक्षय मित्र बनने की अपील BIG Breaking: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश—“हिमालय हमारी पहचान और अस्तित्व का आधार, संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी” BIG BREAKING : बहादराबाद में गूंजेगा जय श्रीराम! श्री रामलीला कमेटी का 128वां वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज
Home » सम्मानित » हरिद्वार बना राष्ट्रीय खेल प्रतिभा का मंच, नेशनल गेम्स 2025 के भव्य आयोजन में डीएसओ शबली गुरुंग के उत्कृष्ट नेतृत्व को shoot ball association ने किया सम्मानित

हरिद्वार बना राष्ट्रीय खेल प्रतिभा का मंच, नेशनल गेम्स 2025 के भव्य आयोजन में डीएसओ शबली गुरुंग के उत्कृष्ट नेतृत्व को shoot ball association ने किया सम्मानित

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पवित्र नगरी हरिद्वार ने नेशनल गेम्स 2025 के सफल आयोजन के जरिए देशभर में एक नई पहचान बनाई है। इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) शबली गुरुंग को मंगलवार को शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से सम्मानित किया गया।

एसोसिएशन के महासचिव चैंपियन सूरज रोड ने डीएसओ गुरुंग को मोमेंटो भेंट कर उनके नेतृत्व की सराहना की और कहा कि “शबली गुरुंग का कर्मठ, विनम्र और अनुशासित व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके मार्गदर्शन में ही यह आयोजन एक स्मरणीय उपलब्धि बन सका।”

सम्मान समारोह में प्रदीप, सैम और आसिफ सहित कई स्थानीय खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सफलता के लिए डीएसओ और उनके सहयोगियों को बधाई दी।

नेशनल गेम्स का हरिद्वार जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक शहर में सफलतापूर्वक आयोजन होना जिले के लिए गौरव की बात है। खेलों के माध्यम से युवाओं को प्रेरणा देने और उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के प्रयासों में स्थानीय प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, उचित प्रशिक्षण वातावरण और समुचित व्यवस्थाएं प्रदान करने के लिए डीएसओ शबली गुरुंग की सक्रिय भागीदारी को सभी ने प्रशंसा की दृष्टि से देखा।

यह आयोजन न केवल खेल क्षेत्र में हरिद्वार की पहचान को सुदृढ़ करता है, बल्कि भावी आयोजनों के लिए एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

ALSO READ  कांवड़ मेला 2025: एसपी क्राइम ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा व यातायात पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक वॉलंटियर्स को किया सम्मानित, परिचय पत्र, टी-शर्ट और कैप देकर बढ़ाया उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 6 9 1
Users Today : 691
Users Yesterday : 614
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 6 9 1
Users Today : 691
Users Yesterday : 614