न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » सम्मानित » हरिद्वार पुलिस में उत्कृष्ट सेवा का सम्मान: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने 31 “मैन ऑफ द मंथ” और 5 “वूमेन ऑफ द मंथ” पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, सैनिक सम्मेलन में जाना जवानों का हाल, दिया समाधान और प्रोत्साहन का संदेश

हरिद्वार पुलिस में उत्कृष्ट सेवा का सम्मान: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने 31 “मैन ऑफ द मंथ” और 5 “वूमेन ऑफ द मंथ” पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, सैनिक सम्मेलन में जाना जवानों का हाल, दिया समाधान और प्रोत्साहन का संदेश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और उनकी सराहनीय सेवाओं को मान्यता देने के उद्देश्य से आज जनपद पुलिस मुख्यालय के सभागार में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने की। इस दौरान उन्होंने जिलेभर से आए पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी, व्यक्तिगत समस्याओं, कार्यस्थल की परिस्थितियों एवं अन्य आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की और तत्काल समाधान के निर्देश दिए।सम्मेलन का विशेष आकर्षण “पुलिस मैन ऑफ द मंथ” और “वूमेन ऑफ द मंथ” सम्मान समारोह रहा। जून 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 31 पुलिसकर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ” और 5 महिला पुलिसकर्मियों को “वूमेन ऑफ द मंथ” के खिताब से नवाजा गया। इन सभी को एसएसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। एसएसपी डोबाल ने कहा कि ये पुरस्कार न केवल कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य की पहचान हैं, बल्कि पूरे बल के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं।

जून 2025 “मैन ऑफ द मंथ” पुलिसकर्मी (31)

  1. अ0उ0नि0 संदीप वर्मा (कोतवाली नगर)
  2. कां0 राहुल देव (श्यामपुर)
  3. कां0 संजू सैनी (कनखल)
  4. अ0उ0नि0 गंभीर तोमर (ज्वालापुर)
  5. कां0 विरेन्द्र चौहान (बहादराबाद)
  6. अ0उ0नि0 विजय नेगी
  7. हे0का0 सुरेश कुमार (रानीपुर)
  8. उ0नि0 इन्द्रजीत राणा (सिडकुल)
  9. हे0का0 प्रवीन कुमार (रुड़की)
  10. उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
  11. कां0 नितिन (गंगनहर)
  12. हे0का0 सोनू कुमार (कलियर)
  13. हे0का0 श्याम बाबू (मंगलौर)
  14. कां0 राहुल (भगवानपुर)
  15. उ0नि0 जयसिंह राणा (झबरेड़ा)
  16. कां0 राजेन्द्र सिंह (लक्सर)
  17. कां0 अजीत तोमर (पथरी)
  18. हे0का0 संजीव कुमार (खानपुर)
  19. कां0 दीलीप सिंह (बुग्गावाला)
  20. कां0 महेन्द्र सिंह (CO लक्सर कार्यालय)
  21. कां0 अजय काला (CIU रुड़की)
  22. हे0का0 योगेश कैन्थोला (साइबर सैल हरिद्वार)
  23. उ0नि0 रमेश कुमार (यातायात हरिद्वार)
  24. हे0का0 टीपी संजय कुमार (यातायात रुड़की)
  25. हो0गा0 आजाद (फायर स्टेशन मायापुर)
  26. चालक संजय कैन्तुरा (फायर स्टेशन रुड़की)
  27. LFM अतर सिंह राणा (ANTF)
  28. हे0का0 राजवर्धन (दूरसंचार)
  29. हे0का0 अमन सती (पुलिस लाइन)
  30. अ0उ0नि0 विक्रम तोमर (PAC)
  31. PC मौ. इखलाक मलिक

“वूमेन ऑफ द मंथ” पुलिसकर्मी (5)

  1. म0उ0नि0 राखी रावत (AHTU हरिद्वार) – देह व्यापार पर कार्रवाई में विशेष योगदान
  2. म0का0 वर्षा उनियाल (RLVD)
  3. म0का0 प्रीति राणा (CCTNS)
  4. म0का0 हेमा धस्माना (साइबर सैल रुड़की)
  5. हो0गा0 सुनीता (कोतवाली रुड़की)

सम्मान समारोह के पश्चात एसएसपी डोबाल ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन जब कर्मियों को उनके कार्यों की सराहना मिलती है, तो वह और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करते हैं।

यह आयोजन न केवल कार्यकुशलता को प्रोत्साहित करता है, बल्कि जनपद पुलिस की आंतरिक एकजुटता और सार्वजनिक विश्वास को भी मजबूत करता है। सम्मेलन में अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 7
Users Today : 30
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 7
Users Today : 30
Users Yesterday : 938