न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: देहरादून में आवारा पशुओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, अब हर श्वान-गोवंश का बनेगा पूरा रिकॉर्ड! BIG BREAKING: हरिद्वार में विकास की नई तस्वीर तैयार! ‘विकसित भारत-जी राम जी’ से जुड़ेंगी योजनाएं, CDO ने दिए बड़े निर्देश BIG BREAKING: 40वीं वाहिनी PAC में जन्माष्टमी का धमाल, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा मंच, विक्की चौहान के गीतों पर झूम उठा हरिद्वार BIG BREAKING: गुरु सम्मान से सजा राजकमल कॉलेज, डॉ. राघवेंद्र चौहान बोले—शिक्षक ही गढ़ते हैं विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य BIG BREAKING: हरिद्वार में हाईवे पर अब नहीं चलेगा कब्जे और पार्किंग का खेल, DM मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING: एआरटीओ निखिल शर्मा की सख्ती, रोशनाबाद कार्यालय में अनधिकृत गतिविधियों पर चला अभियान
Home » शिक्षक दिवस » BIG BREAKING: गुरु सम्मान से सजा राजकमल कॉलेज, डॉ. राघवेंद्र चौहान बोले—शिक्षक ही गढ़ते हैं विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य

BIG BREAKING: गुरु सम्मान से सजा राजकमल कॉलेज, डॉ. राघवेंद्र चौहान बोले—शिक्षक ही गढ़ते हैं विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद । राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बहादराबाद, हरिद्वार में शिक्षक दिवस समारोह बड़े उत्साह, गरिमा एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। अमरजीत, अंशिका, दिव्या, सलोनी, फरहा, लक्ष्मी, पल्लवी, ईशा, हिमांशी, नैना गुप्ता, विनती, सोनू, ऋचा, मनिंदर आदि विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने कहा कि “एक सच्चा शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य का निर्माण करता है। शिक्षक समाज के ऐसे शिल्पकार हैं, जो अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से आने वाली पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करते हैं।” उन्होंने कहा कि शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के जीवन में सफलता की नींव रखता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके बताए आदर्श मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा ने कहा कि शिक्षक अपने जीवन के अंतिम पड़ाव तक मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। शिक्षक का संबंध केवल कक्षा में शिक्षा देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक मोड़ पर सही राह दिखाने का कार्य करता है। इसी कारण समाज में शिक्षक को सदैव उच्च एवं सम्मानजनक स्थान प्राप्त रहा है।

वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता विनीत कुमार ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान देने वाले नहीं होते, बल्कि वे मार्गदर्शक, प्रेरक और विद्यार्थियों के सपनों को आकार देने वाले सच्चे निर्माता होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान का प्रसार करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। एक शिक्षक का वास्तविक योगदान तब दिखाई देता है, जब उसका विद्यार्थी ज्ञानवान होने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक भी बनता है।

शिक्षक दिवस समारोह में राजकमल कॉलेज की सचिव श्रीमती राजेश देवी, प्रबंध समिति के सदस्य दुष्यंत प्रताप, नितिन चौहान, अशोका इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मनीष कुमार चौहान सहित महाविद्यालय के प्रवक्तागण डॉ. दीक्षा चौहान, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, समीक्षा, दुष्यंत कुमार, सिया पाल, प्रिया सैनी, विशाखा सिंह, नैंसी चौहान, सोनिया सारस्वत, अरबाब राव, भव्या, रवि कुमार, राजदीप रावत सहित स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 0 9 1
Users Today : 644
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 0 9 1
Users Today : 644
Users Yesterday : 930