न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर हरिद्वार में सुरक्षा का कड़ा पहरा, SP निशा यादव ने पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ, चप्पे-चप्पे पर रहेगी खाकी की नजर! BIG BREAKING:: दीपावली पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग बांटी खुशियों की मिठास, दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: रानीपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज! ₹6.48 करोड़ से चमकेंगी 7 सड़कों की तस्वीर, 14.725 KM सड़कों को मिली शासन की मंजूरी BIG BREAKING:: दुनिया में चमक रहे उत्तराखण्डियों को देवभूमि का न्योता! 13 नवंबर को सजेगा प्रवासी सम्मेलन का भव्य मंच, CM धामी ने तैयारियों को लेकर कसी कमर BIG BREAKING:: त्योहारों में यात्रियों की जेब पर डाका डालने वालों की खैर नहीं! मनमाना किराया और ओवरलोडिंग पर परिवहन विभाग का चाबुक, 45 वाहन चालकों के चालान BIG BREAKING:: उत्तराखंड को विकास की बड़ी सौगात! अमित शाह और सीएम धामी ने खोला योजनाओं का पिटारा, ₹1475 करोड़ की 62 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Home » अभियान » BIG BREAKING:: बहादराबाद में लगा ‘जन-जन की सरकार’ का महाशिविर, 630 ग्रामीण पहुंचे—23 विभागों ने एक छत के नीचे सुनी समस्याएं

BIG BREAKING:: बहादराबाद में लगा ‘जन-जन की सरकार’ का महाशिविर, 630 ग्रामीण पहुंचे—23 विभागों ने एक छत के नीचे सुनी समस्याएं

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत बहादराबाद विकासखंड सभागार में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन, राशन, राजस्व, कृषि, समाज कल्याण और अतिक्रमण समेत विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।आयोजित शिविर में कुल 630 लोगों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 74 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 328 लोगों को लाभान्वित कराया गया। ग्रामीणों की ओर से कुल 39 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

ALSO READ  “बहादराबाद पुलिस की सख्ती! बिना सत्यापन रह रहे बाहरी लोगों पर गरजी कानून की गाज, 6 मकान मालिक चढ़े पुलिस एक्ट की जद में – वसूले गए 60 हजार जुर्माना”

आयोजित शिविर में करीब 23 विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से मौके पर आवेदन प्राप्त किए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका निस्तारण कराया जाएगा।दर्जाधारी मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए गांव-गांव में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

दर्जाधारी मंत्री जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पात्र लोगों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ALSO READ  “जन-जन की सरकार पहुँची गदरजुड़ा: 118 लोगों को योजनाओं का लाभ, 86 प्रमाण पत्र मौके पर जारी, समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन ने जीता क्षेत्रवासियों का दिल”

खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों के आवेदन मौके पर ही प्राप्त करना है। शिविर में अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित राजस्व अधिकारियों के स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।आयोजित शिविर में ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद आशा नेगी, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, उप प्रमुख उधम सिंह, सुशांत चौहान, तेलूराम, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 3 9 6
Users Today : 67
Users Yesterday : 277
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 3 9 6
Users Today : 67
Users Yesterday : 277