न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर हरिद्वार में सुरक्षा का कड़ा पहरा, SP निशा यादव ने पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ, चप्पे-चप्पे पर रहेगी खाकी की नजर! BIG BREAKING:: दीपावली पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग बांटी खुशियों की मिठास, दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: रानीपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज! ₹6.48 करोड़ से चमकेंगी 7 सड़कों की तस्वीर, 14.725 KM सड़कों को मिली शासन की मंजूरी BIG BREAKING:: दुनिया में चमक रहे उत्तराखण्डियों को देवभूमि का न्योता! 13 नवंबर को सजेगा प्रवासी सम्मेलन का भव्य मंच, CM धामी ने तैयारियों को लेकर कसी कमर BIG BREAKING:: त्योहारों में यात्रियों की जेब पर डाका डालने वालों की खैर नहीं! मनमाना किराया और ओवरलोडिंग पर परिवहन विभाग का चाबुक, 45 वाहन चालकों के चालान BIG BREAKING:: उत्तराखंड को विकास की बड़ी सौगात! अमित शाह और सीएम धामी ने खोला योजनाओं का पिटारा, ₹1475 करोड़ की 62 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Home » रणनीति » BIG BREAKING:: कटारपुर में BJP की हुंकार! हर बूथ मजबूत करने की रणनीति, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

BIG BREAKING:: कटारपुर में BJP की हुंकार! हर बूथ मजबूत करने की रणनीति, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

(शहजाद अली हरिद्वार)पथरी। आज भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की सांगठनिक बैठक का आयोजन कटारपुर में किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देना और सेवा संकल्प अभियान के निर्मित होने वाले कार्यों के लिए योजना रचना बनाना था। प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता बहुत निष्ठावान और ईमानदार हैं जो हर समय पार्टी की विचारधारा और प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी का सत्यापन अति आवश्यक है, क्योंकि 2027 का चुनाव नजदीक है इसलिए प्रत्येक बूथ पर बूथ की टोली को सत्यापित कर उन्हें मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार प्रदेश में बनना तय है।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सरकार द्वारा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सहित सभी विधानसभाओं में जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। ग्राम बहादरपुर जट में मुख्यमंत्री घोषणा के द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया गया है और लालढांग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर हम यह सीट जीतकर भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान महत्वपूर्ण अभियान है इस अभियान को शत प्रतिशत पूरा करना हम सबकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में हरिद्वार जिले की पांचों विधानसभाएं भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान द्वारा संचालित बैठक में उपाध्यक्ष गढ़वाल विकास निगम रितु मित्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष .अमित चौहान, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी,सीमा चौहान, जगपाल सैनी, तरुण नैय्यर, रिशु चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विवेक चौहान, विक्रम चौहान, राकेश सैनी, सुशील पवार, संजीव कुमार, अरविंद कुशवाहा, बालम सिंह नेगी, धर्मेंद्र चौधरी, चौधरी सत्यकुमार, राजेश वर्मा, दीपक सैनी, प्रखर प्रधान, नकली राम सैनी, कृष्णपाल, प्रदीप चौहान, अमित सैनी, अरविंद कुमार, सोहनवीर पाल, संजय सरदार, ऋषिपाल कश्यप, पंकज चौहान, चांद किरण सिंह, बलवंत पवार, तेजपाल चौहान, दीपक रावत, नवीन पाल, विकास पाल, रमेश प्रधान, सरवन चौहान, हर्ष वर्मा सचिन चौहान, राहुल चौहान, साधुराम चौहान, सरवन कुमार, शर्मिला बगवाड़ी, दीपा कश्यप, अंजू सिंघानिया, शुचिता ध्यानी, श्याम सुंदर चौहान, नरेश भगत, कुंवरपाल चेयरमैन, तिलक राम सैनी, उत्तम सिंह रावत, अजीत चौहान, प्रवीण सैनी, चंद किरण सिंह, चौधरी रजनीश, डॉ मनमोहन, प्रमोद चौहान, प्रदीप कश्यप, नितिन पाल, श्याम सुंदर चौहान ,रामपाल प्रधान अंकित चौधरी , नितिन शर्मा सहित सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 3 9 4
Users Today : 65
Users Yesterday : 277
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 3 9 4
Users Today : 65
Users Yesterday : 277