न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा प्रहार: 5 दिन में बाइक चोर दबोचा, खेत से बरामद हुई चोरी की स्प्लेंडर, बुग्गावाला पुलिस की शानदार कामयाबी”

“ऑपरेशन प्रहार का बड़ा प्रहार: 5 दिन में बाइक चोर दबोचा, खेत से बरामद हुई चोरी की स्प्लेंडर, बुग्गावाला पुलिस की शानदार कामयाबी”

(शहजाद अली हरिद्वार) बुग्गावाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत थाना बुग्गावाला पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बंजारेवाला निवासी शेखर चौहान ने थाना बुग्गावाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जून 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घेर से उनकी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना बुग्गावाला में धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थानाध्यक्ष बुग्गावाला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा लगातार सुरागरसी और पतारसी की कार्रवाई की।

पुलिस के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप बुधवार 17 जून को चेकिंग अभियान के दौरान बंजारेवाला पुल के पास से आरोपी दीपक पुत्र राकेश निवासी ग्राम बंजारेवाला, थाना बुग्गावाला को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर ग्राम गोकुलवाला स्थित एक खेत से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता में उपनिरीक्षक अरविंद भट्ट, हेड कांस्टेबल गोपाल और कांस्टेबल हरिओम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप है।

ALSO READ  BIG BREAKING:सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 4 2
Users Today : 134
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 4 2
Users Today : 134
Users Yesterday : 1368