न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में जीएसटी विभाग का बड़ा धमाका: सिडकुल की 4 कंपनियों पर छापा, करोड़ों की कर चोरी का खुलासा, मौके पर ही वसूले 2 करोड़ रुपये”

“हरिद्वार में जीएसटी विभाग का बड़ा धमाका: सिडकुल की 4 कंपनियों पर छापा, करोड़ों की कर चोरी का खुलासा, मौके पर ही वसूले 2 करोड़ रुपये”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने जीएसटी चोरी और संदिग्ध सर्कुलर ट्रेडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिडकुल क्षेत्र की चार कंपनियों पर छापेमारी की।

जांच के दौरान अधिकारियों को करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के प्रमाण मिले, जिसके बाद विभाग ने मौके पर ही लगभग दो करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया।जानकारी के अनुसार, विभाग को लंबे समय से इन फर्मों की गतिविधियों पर संदेह था। जांच में सामने आया कि संबंधित कंपनियां प्लास्टिक के दाने के उत्पादन और ट्रेडिंग का कारोबार करती हैं तथा फर्जी लेन-देन और सर्कुलर ट्रेडिंग के माध्यम से कर चोरी की जा रही थी। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड, बिल, ई-वे बिल और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं।राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कर चोरी की वास्तविक राशि का आकलन किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित फर्मों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी और फर्जी कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

ALSO READ  वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की बड़ी कार्रवाई: छात्रों को एक्सपायरी चिप्स देने वाले महादेव इंटरप्राइजेज पर छापेमारी, एक्सपायरी स्टॉक जब्त—मुकदमा दर्ज की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 4 3
Users Today : 135
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 4 3
Users Today : 135
Users Yesterday : 1368