न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की बड़ी कार्रवाई: छात्रों को एक्सपायरी चिप्स देने वाले महादेव इंटरप्राइजेज पर छापेमारी, एक्सपायरी स्टॉक जब्त—मुकदमा दर्ज की तैयारी

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की बड़ी कार्रवाई: छात्रों को एक्सपायरी चिप्स देने वाले महादेव इंटरप्राइजेज पर छापेमारी, एक्सपायरी स्टॉक जब्त—मुकदमा दर्ज की तैयारी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 18 नवंबर 2025 — ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के दौरान छात्रों को परोसे गए जलपान में एक्सपायरी डेट के बिंगो चिप्स मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया द्वारा की गई शिकायत के बाद वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित की गई।

टीम ने दीप गंगा शॉपिंग मॉल स्थित महादेव इंटरप्राइजेज पर छापेमारी की, जहां दुकान संचालक ने स्वीकार किया कि गलती से 14 एक्सपायरी चिप्स पैकेट छात्रों को दिए गए। विभाग की तत्परता से जानकारी मिलते ही छात्रों से तुरंत सभी पैकेट वापस ले लिए गए। आगे की जांच में दुकान पर बीकानो चिप्स 45 ग्राम के 15 एक्सपायरी पैकेट भी मिले, जिन्हें मौके पर कब्जे में लिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने उक्त मामले को गंभीर मानते हुए महादेव इंटरप्राइजेज के खिलाफ माननीय न्यायालय निर्णायक अधिकारी की अदालत में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निरीक्षण कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश और योगेंद्र पांडे भी शामिल रहे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

ALSO READ  रुड़की में फर्जी दवा गिरोह का भंडाफोड़, 16,200 टैबलेट्स और 300 किलो कच्चा माल बरामद STF देहरादून, ड्रग विभाग और गंगनहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 2 6
Users Today : 218
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 2 6
Users Today : 218
Users Yesterday : 1368