न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बीएचईएल हरिद्वार की बड़ी उपलब्धि! कैगा परियोजना के लिए 700 मेगावाट का स्वदेशी टीजी स्टेटर रवाना BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज!
Home » कार्यवाही » “दीवार कूदकर पहुंचा मास्टरमाइंड खालिद, मोजे में मोबाइल छिपा परीक्षा हॉल से किया पेपर लीक, सुरक्षा पर उठे सवालों का तूफान”

“दीवार कूदकर पहुंचा मास्टरमाइंड खालिद, मोजे में मोबाइल छिपा परीक्षा हॉल से किया पेपर लीक, सुरक्षा पर उठे सवालों का तूफान”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पुलिस ने आखिरकार मुख्य आरोपी खालिद मलिक को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके खुलासों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि खालिद बहादुरपुर जट स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज की पिछली दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र में दाखिल हुआ। हैरानी की बात यह रही कि उसने मोबाइल फोन जुराब में छिपाकर अंदर ले जाने में सफलता पाई, जबकि गेट पर चेकिंग चल रही थी।

मास्टरमाइंड खालिद ने परीक्षा हॉल में बैठे-बैठे ही प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर अपनी बहन सबिया को भेजी। सबिया ने यह फोटो टिहरी निवासी प्रोफेसर सुमन चौहान तक पहुंचाई। शुरुआत में जैमर एक्टिव होने से संदेश नहीं जा सका, लेकिन खालिद वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर बाहर निकला और वहां से फोटो ट्रांसफर कर दिया।देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी संगठित गिरोह की भूमिका सामने नहीं आई है। फिलहाल इसे पर्सनल चीटिंग का मामला माना जा रहा है। हालांकि पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है।सबसे अहम सवाल यह है कि परीक्षा हॉल में खालिद को फोटो खींचते हुए किसी ने क्यों नहीं देखा..? और दीवार फांदकर स्कूल में दाखिल होने के बावजूद सुरक्षा एजेंसियों को भनक क्यों नहीं लगी? यह घटना परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस अब इन खामियों की बारीकि से जांच कर रही है कि आखिर सख्त चेकिंग और जैमर के बावजूद मोबाइल फोन परीक्षा हॉल तक कैसे पहुंच गया।

ALSO READ  “फर्जी जमानत का खेल बेनकाब: पेशेवर गैंग का मास्टरमाइंड सरफराज गिरफ्तार, झूठे शपथपत्र से कोर्ट को करते थे गुमराह”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 5 7
Users Today : 106
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 5 7
Users Today : 106
Users Yesterday : 849