न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » एक्शन » “मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन! DM मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में चला महाअभियान नालों-नालियों की ताबड़तोड़ सफाई, जलभराव और डेंगू-मलेरिया पर कसा शिकंजा!”

“मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन! DM मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में चला महाअभियान नालों-नालियों की ताबड़तोड़ सफाई, जलभराव और डेंगू-मलेरिया पर कसा शिकंजा!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद को स्वच्छ बनाने इव जलभराव से मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभाव अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के सभी क्षेत्रों में नालों एवं नालियों की सफाई का कार्य त्वरित गति से कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया था कि मानसून से पूर्व जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।इन निर्देशों के अनुपालन में संबंधित विभागों एवं अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य में तेजी लाई गई है।

जनपद में चल रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कूड़ा उठान एवं ठोस अपशिष्ट के निस्तारण के साथ-साथ अब तीसरे चरण में नालों एवं नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस क्रम में सभी नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारियों को नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि समय से पूर्व नालों-नालियों की सफाई न होने पर एक ओर जहां जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, वहीं दूसरी ओर कीट-पतंगों एवं जलजनित रोगों के कारण डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस संबंध में पूर्व में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है।

जनपद के खानपुर, नारसन, रुड़की, नगर निगम हरिद्वार, बीएचईएल सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर नालियों की सफाई कराई गई है।इस कार्य की जनसामान्य द्वारा सराहना की जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मानसून से पूर्व इस प्रकार का व्यापक सफाई अभियान पूर्व में नहीं देखा गया।

ALSO READ  "हरिद्वार में ई-रिक्शाओं पर सख्त एक्शन: नेहा झा और निखिल शर्मा के नेतृत्व में सघन चेकिंग, 50+ वाहन सीज, बिना QR कोड वालों में हड़कंप"

वर्तमान समय में नालों एवं नालियों में जल की मात्रा कम होने के कारण सफाई कार्य के लिए यह अनुकूल समय है, जिससे कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंचायत स्तर पर खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 0
Users Today : 402
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 0
Users Today : 402
Users Yesterday : 836