न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » एक्शन » “मुख्यमंत्री के त्वरित एक्शन का बड़ा असरः गजल्ड में आतंक फैलाने वाला खतरनाक/आदमखोर गुलदार आखिरकार ढेर – सुरक्षा प्रबंध पहले की तरह कड़े, वन विभाग चौकन्ना!”

“मुख्यमंत्री के त्वरित एक्शन का बड़ा असरः गजल्ड में आतंक फैलाने वाला खतरनाक/आदमखोर गुलदार आखिरकार ढेर – सुरक्षा प्रबंध पहले की तरह कड़े, वन विभाग चौकन्ना!”

(शहजाद अली हरिद्वार)पौड़ी । तहसील पौड़ी के ग्राम गजल्ड में गुलदार द्वारा स्थानीय निवासी राजेन्द्र नौटियाल पर हमला कर उन्हें मृत कर देने की दुखद घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय अनुमति प्राप्त करने के उपरान्त क्षेत्र में ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने अथवा अन्तिम विकल्प के रूप में खतरनाक घोषित गुलदार को नष्ट करने की कार्यवाही तेज की गई, जिसके फलस्वरूप 10 दिसम्बर 2025 को वन विभाग एवं विशेषज्ञ शिकारियों की समन्वित टीम द्वारा चिन्हित गुलदार को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया।विगत 04 दिसम्बर को गजल्ड में गुलदार के हमले की सूचना मिलते जिला प्रशासन, वन विभाग द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए आवश्यक औपचारिकताएँ एवं अनुमति प्रक्रियाएँ तत्काल संपादित की गईं। जिलाधिकारी द्वारा वन विभाग के अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया तथा सुरक्षा संबंधी समस्त व्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से क्रियान्वित कराते हुए वन विभाग, एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम को सभी आवश्यक उपकरणों के साथ सक्रिय किया गया।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी द्वारा घटना त्वरित संज्ञान लेने के उपरान्त उनके द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रमुख सचिव वन आर.के.सुधांशु एवं आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, मुख्य वन संरक्षक धीरज पाण्डे द्वारा प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर अभियान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया गया, जिससे कार्यवाही और अधिक प्रभावी एवं समन्वित ढंग से संचालित हो सकी।

हर स्तर पर समन्वित प्रयास और ठीम के रुप में कार्य करते हुए प्रभावित क्षेत्र में 06 कैमरा ट्रैप, 02 पिंजरे, प्रेशर इम्प्रेशन पैड, एनाईडर तथा अन्य तकनीकी संसाधन स्थापित किए गए। दो विभागीय शूटरों के साथ-साथ जनपद के दो अनुभवी स्थानीय शूटर जॉय हुकिल एवं राकेश चन्द्र बड़थ्वाल को भी उच्च स्तर से अनुमति प्राप्त होने पर विभागीय टीम में शामिल किया गया। 07 से 10 दिसम्बर तक ग्राम चक्थ, चोपड़ा एवं गजल्ड क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता, पगमार्क, कैमरा ट्रैप इमेज तथा वनकर्मियों के प्रत्यक्ष अवलोकन जैसे प्रमाणों के आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित की गई। उक्त अवधि में गुलदार द्वारा दो मवेशियों को क्षति पहुँचाने तथा एक व्यक्ति पर झपट्टा मारने की सूचना भी प्राप्त हुई। निरंतर ट्रैकिंग, गश्त एवं तकनीकी निगरानी के उपरान्त 10 दिसम्बर को सांय 07ः05 बजे गजल्ड-कौडला के मध्य वन विभाग की ठीम द्वारा चिन्हित गुलदार को नष्ट किया गया। इसके उपरान्त शत-प्रतिशत वैज्ञानिक पुष्टि हेतु मेडिकल एवं डीएनए परीक्षण की प्रक्रिया गतिमान है।

ALSO READ  "खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध तमंचों का सप्लायर चढ़ा हत्थे, हथियारों का जखीरा बरामद – साथी फरार, नेटवर्क की तलाश तेज!"

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि वर्तमान में मानव-वन्यजीव संघर्ष की संवेदनशीलता को देखते हुए वन विभाग की टीम पूर्ववत क्षेत्र में तैनात है तथा फॉक्स लाइट, साइरन, कैमरा ट्रैप निगरानी व झाड़ी कटान जैसे सभी सुरक्षा प्रबंध यथावत जारी हैं। उन्होने आश्वस्त किया है कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थितियों में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रखी जाएगी, जिससे जनसुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी वन प्रभाग अभिमन्यु सिंह ने बताया कि 04 दिसंबर 2025 को ग्राम गजल्ड में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात लगातार सक्रिय रहे हिंसक गुलदार को चिन्हित कर विभागीय टीम ने विशेषज्ञ शूटरों के सहयोग से 10 दिसंबर 2025 को करीब सांय 07ः05 बजे नष्ट किया गया। वन विभाग द्वारा डीएनए परीक्षण की कार्यवाही जारी है तथा क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध पूर्ववत जारी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 3 6
Users Today : 10
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 3 6
Users Today : 10
Users Yesterday : 1035