न्यूज़ फ्लैश
“रुड़की में बारिश का हाई अलर्ट: महापौर अनीता ललित अग्रवाल का बड़ा फैसला, शनिवार-रविवार भी खुलेगा नगर निगम कार्यालय, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई” “नशे के सौदागर पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा शिकंजा: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार, गैंगस्टर समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमों के बावजूद नहीं छोड़ा अपराध का रास्ता” “सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर किया सम्मानित, वैज्ञानिक मत्स्य पालन अपनाकर आय बढ़ाने का दिया संदेश” “कांवड़ यात्रा-2026: श्रद्धालुओं की सुविधा पर प्रशासन का फोकस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक शेट ने कसी तैयारियों की लगाम, सभी विभागों को समयबद्ध व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश” “देवभूमि में CSR का बड़ा आह्वान: मुख्यमंत्री धामी बोले— उत्तराखंड की विकास यात्रा में उद्योग समूह बनें भागीदार, कई दिग्गज कंपनियों संग हुए करोड़ों के एमओयू” “SIR के दूसरे चरण को लेकर बड़ा अलर्ट: अब ERO-AERO लगाएंगे विशेष सुनवाई कैंप, मानसून में भी मतदाताओं को नहीं होगी परेशानी”
Home » निर्देश » “मतदाताओं के लिए बड़ी खबर! 8 जून से BLO करेगा घर-घर सत्यापन हर वोटर को भरना होगा गणना प्रपत्र, तभी सुनिश्चित होगा नाम मतदाता सूची में”

“मतदाताओं के लिए बड़ी खबर! 8 जून से BLO करेगा घर-घर सत्यापन हर वोटर को भरना होगा गणना प्रपत्र, तभी सुनिश्चित होगा नाम मतदाता सूची में”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्रों रूड़की, पिरान कलियर, झबरेड़ा, खानपुर एवं मंगलौर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरना अनिवार्य होगा।

साथ ही प्रपत्र पर नवीन पासपोर्ट आकार का फोटो भी चस्पा करना होगा। निर्वाचन विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे BLO को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 मई से 7 जून तक प्रशिक्षण एवं प्रपत्रों का मुद्रण किया जाएगा। इसके बाद 8 जून से 7 जुलाई तक घर-घर सत्यापन अभियान चलेगा। प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 14 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को होगा।

विधानसभा क्षेत्रवार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) की भी नियुक्ति की गई है। साथ ही मतदाताओं की सहायता के लिए रूड़की, पिरान कलियर, झबरेड़ा एवं मंगलौर में 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

निर्वाचन विभाग ने कहा है कि सभी पात्र नागरिक समय पर गणना प्रपत्र भरकर अपने नाम को मतदाता सूची में सुनिश्चित करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 4 7 6 8
Users Today : 52
Users Yesterday : 1685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 4 7 6 8
Users Today : 52
Users Yesterday : 1685