न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार में पंजाब नेशनल बैंक का दमदार ‘मेगा रिटेल आउटरीच’ शो—₹55 करोड़ के लोन प्रस्तावों की बरसात, मौके पर ही करोड़ों की मंजूरी!” “जंगली जानवरों का कहर: फसलें तबाह, दहशत में किसान—हरिद्वार के किसानों ने राकेश टिकैत से लगाई गुहार, मुआवजे और सुरक्षा की उठी जोरदार मांग!” “चारधाम यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—50 किलो सड़ी मिठाई जब्त, मौके पर ही गड्ढा खोदकर कराई नष्ट” “हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान” “डोईवाला की रात बनी गोलियों की गूंज से सनसनीखेज! बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कुख्यात कांता नाथ, पुलिस पर झोंकी गोलियां—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हेकड़ी हुई चकनाचूर” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!”
Home » लाभ » “स्कूल ड्रेस, बैग और जूते के लिए छात्रों को 30 सितंबर तक मिलेंगे पैसे: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत”

“स्कूल ड्रेस, बैग और जूते के लिए छात्रों को 30 सितंबर तक मिलेंगे पैसे: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस, बैग और जूते की खरीद के लिए 30 सितंबर तक डीबीटी के माध्यम से धनराशि उनके खातों में भेजने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक में देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।इसके अतिरिक्त, विद्यालय स्तर पर पुस्तक चयन और खरीद हेतु एक समिति गठित की जाएगी, जिसमें प्रधानाचार्य, सेवानिवृत्त शिक्षक, ग्राम प्रधान और अभिभावक संघ के अध्यक्ष शामिल होंगे। यह समिति प्रतियोगी और छात्रोपयोगी पुस्तकों की सूची तैयार कर विभाग को भेजेगी।बैठक में मंत्री ने समग्र शिक्षा परियोजना की वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए बजट के समय पर उपयोग, पीएम-श्री विद्यालयों के निर्माण, आईसीटी लैब और वर्चुअल क्लासेज़ की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।डॉ. रावत ने राज्य की पीजीआई (परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स) रैंकिंग में सुधार हेतु उच्चस्तरीय समिति बनाने और पिछली रिपोर्ट की खामियों को दूर करने पर बल दिया।

इसके साथ ही, घटती छात्र संख्या पर गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर सरकार छात्रवृद्धि के लिए जल्द ठोस कदम उठाएगी।

162 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान”