
“वर्षों का इंतजार खत्म! रुड़की-लक्सर-दल्लावाला मार्ग पर दौड़ी उत्तराखंड परिवहन निगम की बस, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी — छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और हजारों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ”
(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए बुधवार को रुड़की-लक्सर-दल्लावाला मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।















