न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » लाभ » “स्कूल ड्रेस, बैग और जूते के लिए छात्रों को 30 सितंबर तक मिलेंगे पैसे: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत”

“स्कूल ड्रेस, बैग और जूते के लिए छात्रों को 30 सितंबर तक मिलेंगे पैसे: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस, बैग और जूते की खरीद के लिए 30 सितंबर तक डीबीटी के माध्यम से धनराशि उनके खातों में भेजने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक में देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।इसके अतिरिक्त, विद्यालय स्तर पर पुस्तक चयन और खरीद हेतु एक समिति गठित की जाएगी, जिसमें प्रधानाचार्य, सेवानिवृत्त शिक्षक, ग्राम प्रधान और अभिभावक संघ के अध्यक्ष शामिल होंगे। यह समिति प्रतियोगी और छात्रोपयोगी पुस्तकों की सूची तैयार कर विभाग को भेजेगी।बैठक में मंत्री ने समग्र शिक्षा परियोजना की वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए बजट के समय पर उपयोग, पीएम-श्री विद्यालयों के निर्माण, आईसीटी लैब और वर्चुअल क्लासेज़ की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।डॉ. रावत ने राज्य की पीजीआई (परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स) रैंकिंग में सुधार हेतु उच्चस्तरीय समिति बनाने और पिछली रिपोर्ट की खामियों को दूर करने पर बल दिया।

इसके साथ ही, घटती छात्र संख्या पर गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर सरकार छात्रवृद्धि के लिए जल्द ठोस कदम उठाएगी।

ALSO READ  पिथौरागढ़ में सशस्त्र सीमा बल व पशुपालन–मत्स्य विभाग के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू, स्थानीय पशुपालकों को मिलेगा सीधा लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 2 2
Users Today : 75
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 2 2
Users Today : 75
Users Yesterday : 930