(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिले में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर 5 सितंबर को हरिद्वार जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन की ओर से यह निर्णय मौसम विभाग की चेतावनी और संभावित भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। लगातार बारिश के दौरान जलभराव, नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर और अन्य मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों और संस्थानों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की है।








































Users Today : 776
Users Yesterday : 685






