न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी! BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम!
Home » फैसला » “धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ खत्म — अब सभी अल्पसंख्यक स्कूल पढ़ाएंगे राष्ट्रीय पाठ्यक्रम, हर बच्चे को मिलेगी समान और आधुनिक शिक्षा — शिक्षा के नए युग की हुई शुरुआत!”

“धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ खत्म — अब सभी अल्पसंख्यक स्कूल पढ़ाएंगे राष्ट्रीय पाठ्यक्रम, हर बच्चे को मिलेगी समान और आधुनिक शिक्षा — शिक्षा के नए युग की हुई शुरुआत!”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड अब इतिहास बनने जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के लागू होने के बाद प्रदेश में संचालित सभी मदरसों को अब उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त करनी होगी और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (उत्तराखंड बोर्ड) से संबद्धता लेनी होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निर्णय राज्य में शिक्षा व्यवस्था को समान और आधुनिक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 सत्र से सभी अल्पसंख्यक विद्यालयों में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम (NCF) और नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत शिक्षा दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि “प्रदेश का हर बच्चा — चाहे वह किसी भी वर्ग या समुदाय का हो — समान शिक्षा और समान अवसरों के साथ आगे बढ़े।”

इस निर्णय के साथ उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहाँ मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थानों को मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा।

ALSO READ  पांच दिन चला बहादराबाद टोल प्लाजा किसान आंदोलन, मुख्यमंत्री धामी से वार्ता और प्रशासन के बड़े फैसलों के बाद धरना समाप्त – स्मार्ट मीटर जबरदस्ती नहीं लगेंगे, थाना प्रभारी का तबादला भी तय”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 5 2 9
Users Today : 420
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 5 2 9
Users Today : 420
Users Yesterday : 1019