न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » अभियान » BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान

BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार बहादराबाद क्षेत्र के सुमननगर में भारी वर्षा के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, कानूनगो, तहसील प्रशासन, सिंचाई विभाग, पंचायत विभाग, आरकेओ तथा अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें लगातार मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं जल निकासी कार्य कर रही हैं।

ALSO READ  "ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा कानून का संदेश, नशे-साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों पर छात्रों को किया जागरूक"

भारी वर्षा के बाद प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और जलभराव वाले स्थानों पर तेजी से जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ALSO READ  “SSP के आदेश पर हरिद्वार में सुरक्षा का महाअभियान! मुख्य चौराहों से लेकर भीड़भाड़ वाले इलाकों तक पुलिस का जबरदस्त सघन चेकिंग ऑपरेशन, हर कदम पर सतर्कता और मुस्तैदी”

जल निकासी के लिए तीन माध्यमों से लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में सक्शन मशीनों के माध्यम से जल निकाला जा रहा है, पंप सेट लगाकर जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी की जा रही है तथा जेसीबी मशीनों द्वारा नालियों की खुदाई एवं सफाई कर जल निकासी का मार्ग सुचारु बनाया जा रहा है।

सुमननगर की गली संख्या 03 और 04 में विशेष अभियान चलाकर पंप सेट लगाए गए हैं। अब तक पंप सेटों के माध्यम से लगभग 35 लाख लीटर, शिविर के माध्यम से 15 लाख लीटर तथा नमामि गंगे की रुदकी शिविर टीम द्वारा भी लगभग 15 लाख लीटर पानी की निकासी की जा चुकी है। वर्तमान में भी जल निकासी कार्य लगातार जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।

ALSO READ  “त्योहारों से पहले हरिद्वार पुलिस एक्शन मोड में! सर्राफा व्यापारियों संग की मीटिंग — दुकानों की सिक्योरिटी, CCTV और गश्त पर सख्त निर्देश”

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जलभराव पूरी तरह समाप्त होने तक राहत एवं जल निकासी अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए है तथा जलभराव की समस्या के पूर्ण समाधान तक आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 2 8 3
Users Today : 766
Users Yesterday : 685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 2 8 3
Users Today : 766
Users Yesterday : 685