न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » लाभ » “वर्षों का इंतजार खत्म! रुड़की-लक्सर-दल्लावाला मार्ग पर दौड़ी उत्तराखंड परिवहन निगम की बस, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी — छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और हजारों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ”

“वर्षों का इंतजार खत्म! रुड़की-लक्सर-दल्लावाला मार्ग पर दौड़ी उत्तराखंड परिवहन निगम की बस, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी — छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और हजारों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए बुधवार को रुड़की-लक्सर-दल्लावाला मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नई बस सेवा शुरू होने से रुड़की, लक्सर और दल्लावाला क्षेत्र के यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा छात्र-छात्राओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को सुरक्षित, सुगम और किफायती परिवहन व्यवस्था का लाभ मिलेगा, वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क भी और अधिक मजबूत होगा।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र तक बेहतर परिवहन सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता को आधुनिक और सुलभ परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि नई बस सेवा क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी। विशेष रूप से छात्रों, कर्मचारियों और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं को बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय गुप्ता, परिवहन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस नई बस सेवा के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और जनसुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।नई बस सेवा के संचालन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है

ALSO READ  पिथौरागढ़ में सशस्त्र सीमा बल व पशुपालन–मत्स्य विभाग के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू, स्थानीय पशुपालकों को मिलेगा सीधा लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 2 2
Users Today : 75
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 2 2
Users Today : 75
Users Yesterday : 930