न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » निरीक्षण » “चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा अभियान, जाम वाले चौराहों का हुआ सर्वे — ट्रैफिक सुधार के लिए तैयार होगी विशेष कार्ययोजना”

“चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा अभियान, जाम वाले चौराहों का हुआ सर्वे — ट्रैफिक सुधार के लिए तैयार होगी विशेष कार्ययोजना”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से निपटने के लिए हरिद्वार पुलिस ने ठोस पहल शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस, लोक निर्माण विभाग (PWD), संभागीय परिवहन विभाग तथा NHAI की संयुक्त टीम ने जनपद के प्रमुख चौराहों और यातायात प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया।

 “जाम के कारणों पर होगा सीधा प्रहार, चारधाम यात्रियों को मिलेगी राहत।”

पुलिस उपाधीक्षक यातायात के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान यातायात दबाव, सड़क संरचना, पार्किंग व्यवस्था और अन्य भौतिक चुनौतियों का गहन अध्ययन किया गया। सर्वेक्षण में सामने आया कि सुबह 9 बजे से 11 बजे और शाम 5 बजे से 8 बजे तक स्कूल, कार्यालयों और यात्रा सीजन के कारण वाहनों का दबाव सबसे अधिक रहता है।

निरीक्षण के दौरान फुटपाथ और सर्विस लेन पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, लेफ्ट टर्न में बाधाएं, चौराहों पर कम टर्निंग रेडियस, सड़क ढाल से जुड़ी समस्याएं तथा सिग्नल टाइमिंग में आवश्यक सुधार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

“सुगम यात्रा और सुरक्षित सफर के लिए हरिद्वार पुलिस का लगातार प्रयास जारी है।”

संयुक्त टीम ने ऐसे कई प्रमुख चौराहों को चिन्हित किया है जहां लेफ्ट टर्न को फ्री करने, रोड चौड़ीकरण, ड्रॉप लेन निर्माण, डिवाइडर सुधार और आधुनिक यातायात संकेतकों की स्थापना से जाम की स्थिति में करीब 30 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है।हरिद्वार पुलिस अब संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रही है, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों दोनों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सकें।

ALSO READ  जिलाधिकारी प्रतीक जैन का सख्त रुख: 44 करोड़ की लागत से बन रहे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण, बोले- तय समय पर हो भवन तैयार वरना होगी कार्रवाई

 “लेन अनुशासन और निर्धारित पार्किंग का पालन ही जाम मुक्त हरिद्वार की कुंजी है।”

संयुक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात बिपेंद्र सिंह, निरीक्षक सीपीयू हितेश कुमार, संभागीय परिवहन विभाग से वरुणा खंडेलवाल, लोक निर्माण विभाग से दीपक, NHAI से प्रेम बल्लभ एवं अतुल शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हरिद्वार पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930