न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, 21 मुकदमों वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद”

“ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, 21 मुकदमों वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से ही वाहन चोरी के 21 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में हाल के दिनों में मोटरसाइकिल चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। राहुल पुत्र रमेश चंद निवासी जमालपुर खुर्द ने ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया था कि 26 मई को उनकी स्प्लेंडर बाइक सूर्यांश पैकेजिंग फैक्ट्री क्षेत्र से चोरी हो गई थी।

वहीं आकाश निवासी महादेव पुरम फेस-2 और कामरान निवासी कोटरवान, ज्वालापुर ने भी अपनी-अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई थी।मामलों की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लगातार सुरागरसी-पतारसी की। जांच के दौरान 2 जून की रात औद्योगिक क्षेत्र चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने विकास कुमार पुत्र विजयपाल निवासी झबरपुर, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चार चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने थाना बहादराबाद क्षेत्र से भी एक मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिसके संबंध में वहां पहले से मुकदमा दर्ज है।

ALSO READ  "दीपावली की रात बुझा दिया पुलिस ने चोरी का दीया: भेल कर्मचारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा, पूर्व परिचित ही निकला सोने-चांदी का चोर!"

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल विवेक गुसाईं, वीर सिंह, मंजीत राणा और प्रेम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930