न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » योग दिवस » “योग से अनुशासन और संतुलन: जीआरपी व एटीएस जवानों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस”

“योग से अनुशासन और संतुलन: जीआरपी व एटीएस जवानों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जीआरपी पुलिस लाइन परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जीआरपी और एटीएस के पुलिस जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन सीओ जीआरपी स्वप्निल मुयाल के निर्देशन में प्रसिद्ध योग आचार्य तुशांत आर्या द्वारा किया गया। उन्होंने वज्रासन, उष्ट्रासन, ताड़ासन, मकरासन, पवनमुक्तासन, शवासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि योगासनों का अभ्यास कराया और उनके लाभों की जानकारी दी।ठंडी हवा और शांत वातावरण के बीच हुए इस योग कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने पूरे मनोयोग से सहभागिता की। योगाचार्य तुशांत आर्या ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्म-संयम भी देता है। सीओ स्वप्निल मुयाल ने जवानों को नियमित योग को जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।अंत में योगाचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष हरिद्वार, लक्सर सहित पुलिस कार्यालय व लाइन स्टाफ और एटीएस के जवानों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। जवानों ने कहा कि अब वे प्रतिदिन योग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 8
Users Today : 21
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 8
Users Today : 21
Users Yesterday : 938