न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: प्यार में धोखा, 5 लाख की सुपारी! देहरादून बैंककर्मी पर फायरिंग की मास्टरमाइंड निकली पूर्व प्रेमिका, पुलिस ने खोला पूरा राज BIG BREAKING:: देहरादून में देर रात पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, शिमला बायपास फायरिंग का आरोपी अंकित चौहान घायल; साथी फरार BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा उलटफेर! SSP का चाबुक चला, 9 दरोगाओं के तबादले—किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी? BIG BREAKING:: हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी के संघर्ष में मेरी वजह से कमजोरी नहीं आनी चाहिए BIG BREAKING:: पुरानी पेंशन के लिए हरिद्वार से हुंकार, 13 सितंबर को देहरादून कूच करेंगे हजारों कर्मचारी BIG BREAKING:: तकनीकी शिक्षा विभाग को मिली बड़ी सौगात, 9 कर्मशाला अधीक्षकों की नियुक्ति—मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र
Home » खुलासा » BIG BREAKING:: प्यार में धोखा, 5 लाख की सुपारी! देहरादून बैंककर्मी पर फायरिंग की मास्टरमाइंड निकली पूर्व प्रेमिका, पुलिस ने खोला पूरा राज

BIG BREAKING:: प्यार में धोखा, 5 लाख की सुपारी! देहरादून बैंककर्मी पर फायरिंग की मास्टरमाइंड निकली पूर्व प्रेमिका, पुलिस ने खोला पूरा राज

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के बड़ोवाला में बैंक कर्मी सत्यम कुमार पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हमले की मुख्य साजिशकर्ता बैंक कर्मी की पूर्व प्रेमिका मालिया रहमान थी। आरोप है कि प्यार में धोखा मिलने के बाद उसने सत्यम की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर को सत्यम कुमार पर दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। जांच में सामने आया कि मालिया और सत्यम वर्ष 2020 से रिलेशन में थे। मालिया की शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा, जिसके चलते उसकी शादी टूट गई। इसके बाद सत्यम ने दूसरी युवती से सगाई कर ली और मालिया को ब्लॉक कर दिया। इसी बात से नाराज होकर मालिया ने अपने साथी मोहित के जरिए लक्सर के बदमाश अंकित चौहान से संपर्क किया।

पुलिस के अनुसार, हत्या की सुपारी 5 लाख रुपये में तय हुई और एडवांस के तौर पर 1.20 लाख रुपये दिए गए। 8 सितंबर को अंकित चौहान ने अपने साथी अंकुर के साथ मिलकर सत्यम पर फायरिंग की और फरार हो गया।

11 सितंबर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपियों की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में अंकित चौहान घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंकुर फरार हो गया। पुलिस ने बाद में मुख्य साजिशकर्ता मालिया रहमान और उसके साथी मोहित को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। फरार अंकुर की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।

Share This
ALSO READ  "देहरादून के चर्चित गैस एजेंसी संचालक अर्जुन हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: एक माह तक चली गुप्त रेकी, मोबाइल से मिली कार की तस्वीरें, मां पर फोटो भेजने का आरोप; करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन ने जांच को दिया नया मोड़"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 7 8 5
Users Today : 1002
Users Yesterday : 621
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 7 8 5
Users Today : 1002
Users Yesterday : 621