न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को चमकाने की मुहिम तेज, डीएम मयूर दीक्षित की अपील—जनता बने स्वच्छता अभियान की ताकत! BIG BREAKING:: हरिद्वार में मत्स्य पालन से रोजगार बढ़ाने पर जोर, सजावटी मछलियों के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान BIG BREAKING:: गैरसैंण सत्र में धामी सरकार का 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास से लेकर पंचायतों तक खुलेगा अतिरिक्त धन का रास्ता BIG BREAKING:: लोक भवन की कार्यप्रणाली में आएगा बदलाव! राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सख्त, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में सजेगा सनातन संस्कृति का महाकुंभ! स्वामी रामदेव बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा और हिंदू दर्शन का वैश्विक उद्घोष बनेगा प्राच्यविद्या सम्मेलन
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी! 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद; फायरिंग कर यात्रियों में जमाना चाहते थे रौब

BIG BREAKING:: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी! 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद; फायरिंग कर यात्रियों में जमाना चाहते थे रौब

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-04 के पास फायरिंग करने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को रेलवे स्टेशन गेट नंबर-04 के पास कुछ अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस दौरान एक छर्रा शिकायतकर्ता सुभाष की पत्नी के दाहिने पैर में लग गया, जिससे वह घायल हो गईं। शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर हरिद्वार में मुकदमा अपराध संख्या 505/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

ALSO READ  "हरिद्वार में फर्जी पहचान पर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, सत्यापन अभियान में बड़ा खुलासा"

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सुरागरसी-पतारसी के दौरान 12 सितंबर को सौरभ कुमार, शिवम और प्रवेश गुप्ता को टिबड़ी जाने वाली रोड पर रेलवे कॉलोनी जाने वाले तिराहे के पास कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि रेलवे स्टेशन के पास चाय की ठेली पर विवाद हुआ था। इसके बाद दोस्तों और यात्रियों के बीच प्रभाव जमाने तथा डर पैदा करने के उद्देश्य से प्रवेश गुप्ता ने पिस्टल/तमंचे से 6-7 छर्रा हवाई फायर किए। इनमें से एक छर्रा शिकायतकर्ता की पत्नी को लग गया। पुलिस ने प्रवेश गुप्ता के कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

ALSO READ  "हरिद्वार रेलवे स्टेशन से दिल्ली की लापता दो नाबालिक बालिकाएं सकुशल बरामद, जीआरपी की सतर्कता से बड़ा अनहोनी टली"

गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ कुमार (19), शिवम (19) और प्रवेश गुप्ता (27) शामिल हैं। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस टीम में व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट, उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल, अ0उ0नि0 सुल्तान तोमर, कां0 परवेन्द्र सिंह रावत, कां0 वीरेन्द्र सिंह, कानि0 जसवीर और कानि0 सचिन पाण्डे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 6 0 6
Users Today : 37
Users Yesterday : 896
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 8 6 0 6
Users Today : 37
Users Yesterday : 896