न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा उलटफेर! SSP का चाबुक चला, 9 दरोगाओं के तबादले—किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी? BIG BREAKING:: हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी के संघर्ष में मेरी वजह से कमजोरी नहीं आनी चाहिए BIG BREAKING:: पुरानी पेंशन के लिए हरिद्वार से हुंकार, 13 सितंबर को देहरादून कूच करेंगे हजारों कर्मचारी BIG BREAKING:: तकनीकी शिक्षा विभाग को मिली बड़ी सौगात, 9 कर्मशाला अधीक्षकों की नियुक्ति—मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र BIG BREAKING:: विकास कार्यों में देरी पर मंत्री कैड़ा का सख्त रुख, बोले—जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500+ चैंबर की योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
Home » इस्तीफा » BIG BREAKING:: हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी के संघर्ष में मेरी वजह से कमजोरी नहीं आनी चाहिए

BIG BREAKING:: हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी के संघर्ष में मेरी वजह से कमजोरी नहीं आनी चाहिए

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने सहयोगी से जुड़े कथित कैश और ज्वैलरी बरामदगी के मामले के बीच कांग्रेस में अपने दो महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। रावत ने कहा कि वह उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य के पद से हटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रही है और उनकी वजह से इस संघर्ष में किसी तरह की कमजोरी नहीं आनी चाहिए।

हरीश रावत ने अपने बयान में कहा कि टीवी पर देहरादून में उनके पूर्व ओएसडी रहे श्री जीना से जुड़े मामले में भारी मात्रा में कैश और ज्वैलरी पकड़े जाने की खबर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि मामले की वास्तविकता का खुलासा जांच के बाद होगा। ग्राम सेवकों की भर्ती में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ के आरोपों पर रावत ने कहा कि यदि उनके सहयोगी ने ऐसा किया है और उसके प्रमाण सामने आते हैं तो वह इस कृत्य के लिए लज्जित होंगे, हालांकि फिलहाल उन्हें इस आरोप पर विश्वास नहीं है।

ALSO READ  उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों के चलते डीजीपी औऱ मुख्य सचिव को इस्तीफा सौंपा

रावत ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन और अपने कार्यकाल में हुई भर्तियों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि उनके तीन वर्ष के कार्यकाल में 42 हजार से अधिक सरकारी पदों पर भर्तियां हुईं। उन्होंने कहा कि यदि नियुक्तियों या भर्ती प्रक्रिया में उनसे जाने-अनजाने कोई गलती हुई है और उससे प्रदेश के युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है तो वह इसके लिए उत्तराखंड की जनता से क्षमा मांगते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भर्ती मामलों में उनकी संलिप्तता के कोई प्रमाण किसी के पास हैं तो उन्हें सीबीआई, ईडी या राज्य पुलिस को उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि यदि उनसे कोई चूक हुई है तो कानून के अनुसार उन्हें दंडित किया जाना चाहिए

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 3 8 3
Users Today : 600
Users Yesterday : 621
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 3 8 3
Users Today : 600
Users Yesterday : 621