न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » इस्तीफा » उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों के चलते डीजीपी औऱ मुख्य सचिव को इस्तीफा सौंपा

उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों के चलते डीजीपी औऱ मुख्य सचिव को इस्तीफा सौंपा

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में आईपीएस रचिता जुयाल का अचानक हुआ इस्तीफा चर्चा का कारण बना है। उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों के चलते डीजीपी औऱ मुख्य सचिव को इस्तीफा सौंपा है। हालांकि इस्तीफे पर अंतिम अनुमोदन केंद्र सरकार को करना है।
2015 बैच की आईपीएस रचिता को तोज तर्रार अफसरों में गिना जाता था। कर्तव्यनिष्ठा, सख्त कार्यप्रणाली और शांत स्वभाव के लिए रचिता ने कम समय में खास पहचान बनाई थी। हाल ही में एसपी विजिलेंस रहते हुए उन्होंने पुलिस विभाग के दारोगा को ट्रैप किया था, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ था। रचिता विजिलेंस में SP काम कर रही थीं। भ्रष्टाचार के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद विजिलेंस जांच पर लोगों का भरोसा बढ़ा था। हालके दिनों में विजिलेंस विभाग लगातार कारर्वाई करते हुए घूसखोरों को पकड़ रहा था। हालांकि रचिता ने निजी पारिवारिक कारणों से इस्तीफा सौंपा है, लेकिन मात्र 10 साल की सेवा के बाद उनके इस्तीफे से कई चर्चाएं हैं।
आईपीएस रचिता जुयाल अल्मोड़ा जिले और बागेश्वर जिले की एसपी रह चुकी हैं। रचिता जुयाल एडीसी गवर्नर के पद पर तैनात थी। पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें 2020 में अपना एडीसी नियुक्त किया था। रचिता के पिता भी पुलिस सेवा में रह चुके हैं। साल 2015 में UPSC पास करने के बाद आईपीएस अधिकारी बन गईं। आईपीएस रचिता जुयाल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

ALSO READ  आईपीएस रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर, 16 सितंबर से सेवा मुक्त… केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद उत्तराखंड में चर्चा तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 3
Users Today : 628
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 0 3
Users Today : 628
Users Yesterday : 496