न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » Uncategorized » “वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है, भ्रम न फैलाएं” – वंदना कटारिया ने दी स्पष्टता

“वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है, भ्रम न फैलाएं” – वंदना कटारिया ने दी स्पष्टता

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी, पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित वंदना कटारिया ने उनके नाम पर बनाए गए वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम के नाम परिवर्तन को लेकर फैलाई जा रही भ्रांति पर विराम लगाते हुए कहा कि स्टेडियम का नाम यथावत है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार का कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है।शनिवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में वंदना कटारिया ने बताया कि हाल ही में कुछ लोगों द्वारा यह दावा किया गया था कि हॉकी स्टेडियम का नाम बदल दिया गया है। इस खबर के बाद वह स्वयं 30 मई को देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलीं। मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है, केवल परिसर का नाम “योगस्थली” रखा गया है। वंदना ने कहा कि कुछ लोग इस विषय को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं, जो अनुचित है।वंदना कटारिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि वे स्वयं खेलों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों स्तरों पर खिलाड़ियों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं और उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन इसका उदाहरण है।पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस स्टेडियम के नामकरण के निर्णय से जुड़े रहे हैं, ऐसे में यह सोचना कि वे ही उसका नाम बदल देंगे, सरासर गलत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग केवल राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे मुद्दों को उठाकर समाज में भ्रम फैला रहे हैं।

ALSO READ  BIG BREAKING:: एमबीबीएस फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन: 15 छात्रों के दाखिले रद्द, फर्जी प्रमाण पत्र से मेडिकल सीट हथियाने का खुलासा

इस अवसर पर वंदना कटारिया के रिश्तेदार मास्टर सत्यपाल और दर्जाधारी देशराज कर्णवाल ने भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वंदना के नाम पर स्टेडियम का नामकरण एक प्रेरणादायक कदम था, जिससे खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिली। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें केवल अपने नेताओं के नामों को प्राथमिकता देती थीं, जबकि भाजपा सरकार ने वास्तविक प्रतिभाओं को सम्मान दिया है।

उल्लेखनीय है कि 6 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम के नामकरण का शासनादेश जारी कराया था और तत्कालीन खेल मंत्री अरविंद पांडे ने इसका लोकार्पण किया था।

वंदना कटारिया ने अंत में अपील की कि खेलों को राजनीति से दूर रखा जाए और खिलाड़ियों के सम्मान को किसी भी सूरत में आहत न किया जाए। उन्होंने युवाओं से खेलों में आगे आने की अपील की और कहा कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विजयपाल सिंह, राजपाल सिंह, सतीश कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 8 3
Users Today : 29
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 8 3
Users Today : 29
Users Yesterday : 951